व्रत में बनाएं समा चावल का डोसा, कबिता सिंह ने बताई रेसिपी

Sama Chawal Dosa: अगर आप भी डोसा खाने के शौकीन हैं तो आप समा चावल से बना डोसा ट्राई कर सकते हैं. इस डोसा को आप झटपट से तैयार कर सकते हैं और व्रत के दिनों में खा सकते हैं.

Sama Chawal Dosa: व्रत के दिनों में खाने पीने का खास ख्याल रखा जाता है. व्रत में लोग फलाहार का सेवन करते हैं. अगर आप व्रत में बनाने के लिए कुछ टेस्टी डिश ढूंढ़ रहे हैं तो आप समा चावल से डोसा बना सकते हैं. समा चावल का डोसा न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि इसे बनाना भी आसान है. इस आर्टिकल में आप समा चावल से डोसा बनाने के बारे में जान सकते हैं. समा चावल डोसा की रेसिपी कबिता सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट@Kabita Singh पर शेयर की है. 

डोसा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • समा का चावल 1 कप
  • साबूदाना- एक तिहाई कप 
  • दही- आधा कप 
  • पानी- 1 कप
  • जीरा
  • हरी मिर्च
  • करी पत्ता
  • आलू
  • सेंधा नमक
  • धनिया पत्ती
  • मूंगफली
  • नींबू का रस

डोसा कैसे तैयार करें?

  • डोसा बनाने के लिए आप मिक्सर जार में समा का चावल लें. इसमें आप साबूदाना को डाल दें. इसे अच्छे से पीस लें.
  • मिश्रण को आप एक बर्तन में निकाल लें. इसमें आप आधा कप दही और पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसे आप 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • अब मसाला तैयार करने के लिए आप कड़ाही में तेल डालें. इसमें जीरा, हरी मिर्च, करी पत्ते, उबले हुए आलू, सेंधा नमक डालकर मिक्स करें. 
  • फिर भुने हुए मूंगफली, नींबू का रस और धनिया पत्ती को मिला दें. 
  • अब डोसा बैटर में सेंधा नमक डालकर मिक्स करें.
  • तवा को गर्म करें. इसपर थोड़ा पानी छिड़क कर पोंछ लें. तवे पर बैटर को डालकर अच्छे से फैला लें. जब नीचे का हिस्सा पक जाए तब ऊपर से घी या तेल डालकर इसे रोल के लें. 
  • डोसा को प्लेट में निकालें. मसाला और चटनी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >