Diwali Special Moong Dal Halwa: दिवाली के दिन मीठे में बनाएं मूंग दाल का हलवा, प्लेट में सर्व करने के बाद सब कहेंगे वाह

Diwali Special Moong Dal Halwa: दिवाली के दिन अगर आप मेहमानों के लिए कुछ मीठा बनाना चाहते हैं तो घर पर जरूर बनाकर ट्राई करें ये हेल्दी और टेस्टी मूंग दाल हलवा.

Diwali Special Moong Dal Halwa: दिवाली के दिन हर घर की रसोई में तरह-तरह की डिश बनाई जाती हैं. ऐसे में घर आए मेहमानों को दिवाली के दिन थाली में परोसने के लिए मीठी डिश बनाने का सोच रहे हैं तो मूंग दाल हलवा जरूर बनाएं. इस आर्टिकल में हम आपको घर पर आसानी से मूंग दाल हलवा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे है, जिसे खाते ही दिवाली के दिन घर आए मेहमान आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे. मूंग दाल हलवा टेस्टी के साथ खाने में भी हेल्दी होता है. आइए जानते हैं गरमा-गरम मूंग दाल हलवा बनाने की आसान रेसिपी. 

दिवाली स्पेशल मूंग दाल हलवा बनाने की सामग्री क्या है?

  • मूंग दाल (छिली हुई) – 1 कप
  • घी – 2 बड़े चम्मच 
  • चीनी – स्वादानुसार 
  • दूध – 2 कप
  • पानी – जरूरत अनुसार 
  • इलायची पाउडर – आधा चम्मच
  • काजू और बादाम (कटे हुए) – 2 बड़े चम्मच 

यह भी पढ़ें- Poha Chivda Recipe For Diwali: दिवाली पर बनाएं ये सुपर टेस्टी पोहा चिवड़ा, स्वाद ऐसा कि मार्केट का नमकीन भी लगेगा फीका

दिवाली स्पेशल मूंग दाल हलवा बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले मूंग दाल को 1-2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. भिगोई हुई दाल को अच्छे से पीसकर महीन पेस्ट बना लें. 
  • अब एक कड़ाही में घी गरम करें. इसके बाद इसमें बनाया हुआ पेस्ट डालकर धीमी आंच पर भून लें. इसे लगातार चलाते रहें.  
  • जब दाल से कच्चापन दूर हो जाए और हल्का सुनहरा रंग आ जाए तो इसमें दूध डालें. अब इसे हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं और चीनी डालकर धीमी आंच पर चलाते रहें. 
  • इसके ऊपर से इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें. हलवे को अच्छी तरह मिलाएं और गैस बंद कर दें. 
  • तैयार हुए मूंग दाल हलवे को गरमा-गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Namak Pare Recipe For Diwali: मिठाई ही नहीं, इस दिवाली मेहमानों को खिलाएं नमक पारे का नमकीन स्वाद, जानें बनाने का आसान तरीका 

मूंग दाल हलवा बनाने में कितना समय लगता है?

मूंग दाल हलवा बनाने में लगभग 35 से 45 मिनट का समय लगता है.

क्या बिना दूध के मूंग दाल हलवा बनाया जा सकता है?

हां, अगर आप दूध नहीं डालना चाहते तो हलवे को पानी या नारियल दूध से भी बना सकते हैं. बनने के बाद इसका स्वाद थोड़ा अलग होगा लेकिन उतना ही स्वादिष्ट रहेगा.

क्या मूंग दाल हलवा किसी खास मौके पर बनाया जाता है?

जी हां, मूंग दाल हलवा दिवाली, होली, शादी या सर्दियों के मौसम में बनाया जाता है क्योंकि ये शरीर को गरम और एनर्जी से भरपूर रखता है.

यह भी पढ़ें- Diwali Special Gulab Jamun Recipe: इस दिवाली घर पर बनाएं हलवाई जैसा सॉफ्ट और जूसी गुलाब जामुन, चखते ही सब कहेंगे वाह

यह भी पढ़ें- Sugar Free Kaju Katli Recipe: बिना चीनी, घर पर बनाएं दिवाली स्पेशल शुगर फ्री काजू कतली, नोट करें बनाने की आसान विधि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >