Vastu Tips: वास्तु के इन 3 छोटे उपायों से कभी नहीं होगी पैसों की तंगी, जानें कैसे मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Vastu Tips: अगर आप पैसों की तंगी से जूझना नहीं चाहते हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे खास उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की खास कृपा पा सकते हैं.

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का पालन किया जाए तो इसके जो परिणाम होते हैं वे काफी ज्यादा सुखद और समृद्धि लाने वाले होते हैं वहीं, जब इन नियमों को अनदेखा किया जाता है तो इसके जो परिणाम होते हैं वे भी काफी ज्यादा विपरीत होते हैं. कुछ ही दिनों में धनतेरस का त्यौहार आने वाला है और ऐसे में हम इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर का आशीर्वाद और उनकी कृपा पा सके इसके लिए भी वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताये गए हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनका अगर आप सही तरीके से पालन करते हैं तो आपको सालभर तो कम से कम पैसों की तंगी से जूझना नहीं पड़ेगा और आपकी तिजोरी भी पैसों से भरी रहेगी। तो चलिए जानते हैं धनतेरस के दिन अपनाये जाने वाले ये कुछ खास उपाय.

घर के मुख्य द्वार पर जरूर बनाएं यह शुभ चिन्ह

वास्तु शास्त्र के जानकारों के अनुसार आपको धनतेरस के खास मौके पर हल्दी और चावल को अच्छे से पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना चाहिए. इस इस पेस्ट का इस्तेमाल करते हुए घर के मुख्य दरवाजे पर अपनी उंगलियों से ‘ॐ’ का शुभ चिन्ह बनाएं. वास्तु के जानकारों के अनुसार ऐसा करना काफी ज्यादा शुभ होता है और यह आपके जीवन में समृद्धि भी लेकर आता है. जब आप घर के मुख्य दरवाजे पर इसे बनाते हैं तो घर पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है और साथ ही पूरा घर पॉजिटिव एनर्जी से भर भी जाता है. यह छोटा सा उपाय आपके घर के माहौल को पूरी तरह से शांत कर देता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: लाख कोशिशों के बावजूद नौकरी न मिलने से हो गए मायूस? वास्तु शास्त्र के ये उपाय दिला सकते हैं आपके करियर को ऊंची उड़ान

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: बढ़ते हुए टेंशन की वजह से छिन गयी खुशियां और मुश्किल हो गया जीना? वास्तु शास्त्र के ये उपाय आपको दिलाएंगे समस्या से छुटकारा

मां लक्ष्मी को चढ़ाएं लौंग का जोड़ा

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और इस दौरान उन्हें लौंग का जोड़ा जरूर चढ़ाना चाहिए. यह उपाय आपको सिर्फ धनतेरस पर नहीं बल्कि धनतेरस से लेकर दिवाली तक अपनाना चाहिए. वास्तु के जानकार ऐसा कहते हैं कि जब आप इस उपाय को करते हैं तो आपको पैसों से जुड़ी किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ती है.

तिजोरी में रख दें मां लक्ष्मी की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप जीवन में आ रही किसी भी तरह की पैसों से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको घर की तिजोरी में या फिर दूकान के गल्ले में मां लक्ष्मी की तस्वीर रख देनी चाहिए. तिजोरी में इस तरह की मां लक्ष्मी की तस्वीर को रखना बेहद ही शुभ माना जाता है क्योंकि यह छोटा सा उपाय आपके पूरे घर को सुख-समृद्धि से भर देता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: हमेशा भरी रहेगी तिजोरी और खूब मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, दिवाली से पहले बिना भूले कर लें ये काम

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >