Viral Video: कच्चा बादाम गाने पर पाकिस्तानी बच्चे ने किया धांसू डांस, लोग बोले ये तो मिनी अदनाम सामी ...

Viral Video: कच्चा बादाम गाने पर ही एक पाकिस्तानी बच्चे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में एक छोटे लड़के को कच्चा बादाम गाने पर डांस करते हुए दिखाया गया है और शादी में आए गेस्ट उसको चीयर कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर भुवन बद्याकर ने अपनी मूंगफली बेचते हुए कच्चा बादाम गान गाया और ये गाना साल 2022 में एक ट्रेंडिंग गाना बन गया. लोग इस गाने पर वीडियो बनाने लगे, जिसे काफी पसंद किया जाता है, अब कच्चा बादाम गाने पर ही एक पाकिस्तानी बच्चे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/reel/CtCSjsZo5lg/?utm_source=ig_embed&ig_rid=bed961d4-b219-4d15-93be-8c7a04932a74

जानें क्या खास है वीडियो में

वीडियो में एक छोटे लड़के को कच्चा बादाम गाने पर डांस करते हुए दिखाया गया है और शादी में आए गेस्ट उसको चीयर कर रहे हैं. वह डांस के स्टेप्स जानता था और उसने बिना एक भी स्टेप चूके उन्हें पूरा किया. छोटे लड़के की प्यारी परफॉर्मेंस को न केवल शादी में मेहमानों ने पसंद किया, बल्कि इंटरनेट ने भी इसे उतना ही पसंद किया.

लोगों के आ रहे हैं एक से बढ़कर एक कमेंट्स

यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर @rworld.offical के द्वारा अपलोड की गई है. लोगों ने इस पर अपने कमेंट भी व्यक्त किए हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा है कि ‘मिनी अदनाम सामी’ , तो दूसरे यूजर ने लिखा है कि ‘सो क्यूट माशाअल्लाह’. एक यूजर ने लिखा है यार कितना क्यूट है. एक अन्य यूजर का कहना है, डांस ऐसे करो कि चार लोग बोले किसका बच्चा है. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है, आय हाय! किन्ना क्यूट है ये बच्चा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >