Crispy Mungoda Recipe: मूंगोड़ा एक लोकप्रिय घरेलू नाश्ता है, जो मूंग दाल से बनाया जाता है. यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम होता है. इसे बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा मसालों की जरूरत नहीं पड़ती. मूंगोड़ा अक्सर बारिश के मौसम या शाम की चाय के साथ बनाया जाता है. यह हल्का होने के कारण बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक सभी को पसंद आता है. कम चीजों में जल्दी बनने वाला यह नाश्ता रोजमर्रा के लिए एक अच्छा विकल्प है. अगर आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है.
मूंगोड़ा बनाने क लिए जरूरी सामान
- मूंग दाल (धुली) – 1 कप
- हरी मिर्च – 1–2 (बारीक कटी)
- अदरक – 1 छोटी चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
- हींग – 1 चुटकी
- जीरा – ½ छोटी चम्मच
- धनिया पत्ती – 2 छोटी चम्मच (बारीक कटी)
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – तलने के लिए
मूंगोड़ा बनाने का आसान तरीका
दाल भिगोएं
मूंग दाल को अच्छे से धोकर 3–4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. फिर पानी निकालकर दाल को मिक्सर में दरदरा पीस लें. ज्यादा पतला पेस्ट न बनाएं.
मसाले मिलाएं
अब दाल के पेस्ट में हरी मिर्च, अदरक, जीरा, हींग, नमक और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह मिला लें.
मूंगोड़ा तलें
कढ़ाही में तेल गरम करें.तेल मध्यम गरम हो जाए, तब हाथ या चम्मच से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण डालें. मूंगोड़े को मध्यम आंच पर पलट-पलट कर सुनहरे और कुरकुरे होने तक तल लें.
यह भी पढ़ें: McD Style Chicken Puff Recipe: घर पर खाना है मैकडोनाल्ड स्टाइल चिकन पफ, तो अपनाएं ये आसान टिप्स
