गर्मियों में ट्राई करें रिफ्रेशिंग धनिया नींबू शरबत, स्मिता ने बताई रेसिपी

Coriander Lemon Sharbat: अगर आप भी गर्मियों में मेहमानों या घरवालों को कोल्ड ड्रिंक के अलावा कुछ और सर्व करना चाहते हैं तो धनिया नींबू शरबत को बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

Coriander Lemon Sharbat: गर्मियों के मौसम में घर पर ही कुछ ड्रिंक बनाने की बात आती है तब लोग अक्सर नींबू शरबत बनाते हैं. नींबू शरबत को बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है और ये आसानी से बन भी जाता है. अगर आप सिम्पल नींबू पानी को थोड़ा ट्विस्ट देकर बनाने का सोच रहे हैं तो आप धनिया नींबू शरबत को बना सकते हैं. धनिया नींबू शरबत न केवल गर्मी में ताजगी का एहसास कराता है बल्कि इसमें धनिया की खुशबू और नींबू का खट्टा-मीठा स्वाद इसे और भी खास बनाता है. इस शरबत को बनाना भी बहुत आसान है. अगर आप भी घर पर धनिया नींबू शरबत बनाना चाहते हैं तो शेफ स्मिता की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. इस रेसिपी को उन्होनें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @smitadeoofficial पर शेयर किया है. 

धनिया नींबू शरबत बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पानी- 2 गिलास
  • नींबू- 3
  • चीनी- 6 छोटी चम्मच
  • धनिया का रस- 1 बड़ा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरी इलायची पाउडर- एक चौथाई छोटी चम्मच

धनिया नींबू शरबत को कैसे तैयार करें? 

  • धनिया नींबू शरबत बनाने के लिए आप एक बर्तन में 2 गिलास पानी लें. अब आप इसमें तीन नींबू का ताजा रस निचोड़ कर डाल दें. 
  • इसके बाद आप चीनी डालें.
  • अब इसमें धनिया का रस डालें. धनिया का रस बनाने के लिए ताजा धनिया को थोड़े पानी के साथ पीस लें. अब छन्नी की मदद से रस को छान लें. 
  • इसके बाद आप स्वादानुसार नमक और हरी इलायची पाउडर मिला कर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें जब तक चीनी पूरी तरह से घुल न जाए. अब तैयार शरबत को गिलास में डालें और ठंडा ठंडा सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Apple Kheer Recipe: मिनटों में घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी खीर, जानें आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: लौकी कचौड़ी: एक बार ट्राई किया तो स्वाद भूलना मुश्किल, बच्चे-बूढ़े सबकी फेवरेट! जानें रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >