Chickpea Recipe: सर्दियों में बनाएं प्रोटीन से भरपूर और बेहद स्वादिष्ट चना-पालक करी

Chickpea Curry with Spinach Recipe: सर्दियों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी चना–पालक करी. प्रोटीन से भरपूर चने और पौष्टिक पालक से बनी यह गरमागरम करी लंच या डिनर के लिए परफेक्ट है.

Chickpea Recipe: ठंड के मौसम में अगर आप कुछ गरम, हेल्दी और पेट भरने वाला खाना ढूंढ रहे हैं, तो चना–पालक करी आपकी सबसे बढ़िया पसंद बन सकती है. चने की प्रोटीन और पालक की भरपूर पौष्टिकता से बनी यह करी न सिर्फ स्वाद में कमाल है, बल्कि शरीर को गर्माहट और एनर्जी भी देती है. इसकी खुशबूदार मसालों वाली ग्रेवी हर एक निवाले को और भी मजेदार बना देती है. चाहे लंच हो या डिनर, रोटी, चावल या नान के साथ यह डिश आपके खाने को स्पेशल बना देती है. इसे जरूर ट्राय करें और सर्दियों का मजा दोगुना करें.

Chickpea Recipe With Spianch

चना–पालक करी बनाने के लिए किन किन चीजों की जरुरत होती है?

चना (सूखा) – 1 कप
भिगोने के लिए पानी – 3 कप
घी/तेल – 1 बड़ा चम्मच
लहसुन (कुचला हुआ) – 5 कली
अदरक (कद्दूकस किया हुआ) – 1 इंच
प्याज (कटा हुआ) – 1.5 कप
टमाटर (कटा हुआ) – 3/4 कप
पकाने के लिए पानी – 1.5 कप
बेबी पालक (कटा हुआ) – 3 कप
मसाले
कश्मीरी लाल मिर्च – 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 2 छोटे चम्मच
जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
नमक – 1 छोटा चम्मच
अमचूर – 1 छोटा चम्मच (या नींबू रस)
साबुत मसाले (ऑप्शनल)
जीरा – 1 छोटा चम्मच
तेज पत्ता – 2
दालचीनी – 1 छोटा टुकड़ा

चना-पालक करी कैसे बनाएं?

1. चना-पालक करी बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में मीडियम आंच पर तेल गरम करें और साबुत मसाले, अदरक, लहसुन और प्याज डालकर 3 मिनट तक भूनें.

2. फिर टमाटर और बाकी सारे मसाले (अमचूर छोड़कर) डालें. इसके साथ ही, चने का भिगोया पानी फेंक दें और चने और पकाने वाला पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें.

3. अब कुकर में 6–7 सीटी लगाएं या जब तक चने उंगलियों के बीच आसानी से टूटने लगें. प्रेशर को नेचुरली रिलीज होने दें.

4. अगर ग्रेवी गाढ़ी चाहिए तो थोड़े चने मैशर या कलछी के पीछे से हल्के मैश कर लें.

5. अब पालक और अमचूर डालें, 2–3 मिनट उबालें और जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाएं. आपका चना पालक तैयार है, इसे गरम पराठे, रोटी, नान या चावल के साथ परोसें और एन्जॉय करें.

ये भी पढ़ें: Bharwa Bhindi Recipe: मसालेदार, स्वाद से भरपूर और आसान, घर पर बनाएं यह खास भरवा भिंडी

ये भी पढ़ें: Tomato Pulao Recipe: मिनटों में बनाएं टेस्टी और फ्लेवर से भरपूर टमाटर पुलाव, लंच–डिनर दोनों के लिए परफेक्ट

ये भी पढ़ें: Kadala Curry Recipe: काले चने से बनाएं यह क्रीमी, मसालेदार और ट्रेडिशनल साउथ इंडियन कडला करी

ये भी पढ़ें: Carrot Capsicum Recipe: हेल्दी, स्वादिष्ट और आसान सब्जी बनाने का तरीका, बच्चों और बड़ों दोनों के लिए परफेक्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >