Easy Hacks: चीटियों के आतंक से छुटकारा पाना अब और भी आसान, ट्राई करें ये सस्ते और कारगर हैक्स

Easy Hacks: अगर आपको अपने घर पर दिखने वाले चीटियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और सस्ते हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप इन चीटियों से मिनटों में छुटकारा पा सकते हैं.

Easy Hacks: चीटियां भले ही दिखने में छोटी सी होती हैं लेकिन जब ये हमें अपने घर पर दिखती है तो हमें परेशानी होती ही है. चीटियां हमें घर के किसी भी कोने में दिख सकती हैं क्योंकि इनके छिपने की जगह फिक्स नहीं होती है. अक्सर जब घर पर चीटियां बढ़ जाती है तो इनसे छुटकारा पाने के लिए हम अलग-अलग केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं. कई बार ये केमिकल्स इतने ज्यादा खतरनाक होते हैं कि ये चीटियों से तो हमें छुटकारा दिला देते हैं लेकिन इसका काफी बुरा असर हमारे सेहत पर भी पड़ जाता है. अगर आपके घर पर भी चीटियां हैं और आप इनसे नेचुरल तरीके से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे सस्ते हैक्स बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप घर की चीजों को बर्बाद करने वाली इन चीटियों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं. तो चलिए इन आसान हैक्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.

चीटियों से छुटकारा पाने के लिए तेजपत्ते का इस्तेमाल

अगर आप चीटियों से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए तेजपत्ता सबसे बेस्ट ऑप्शन है. इस नुस्खे को तैयार करने के लिए आपको तेजपत्ते के साथ थोड़े से पानी और नमक की जरूरत पड़ेगी. सबसे पहले आपको एक बर्तन में पानी डालकर अच्छे से उबाल लेना है और फिर उसमें 5 तेजपत्ते डालने हैं और एक या दो चम्मच नमक भी डालना है. इन सभी चीजों को पांच मिनट तक खौलने दें जबतक पानी से आपको तेजपत्ते की खुशबू न आने लगे. जब यह पानी ठंडा हो जाए तो इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें. अब आपको इस स्प्रे को उन सभी जगहों पर छिड़क देना है जहां से ये आतंक मचाने वाली चीटियां बाहर निकलती हैं. इस स्प्रे के रेगुलर इस्तेमाल से आप चीटियों की प्रॉब्लम से बचे रहेंगे और साथ ही अन्य कीड़े भी उन जगहों पर नहीं दिखेंगे. इस स्प्रे को आपको सिंक पर, खिड़कियों पर और घर के तंग कोनों पर छिड़क देना है.

यह भी पढ़ें: Switch Board Cleaning Tips: काले और घिनौने दिखने वाले इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड को इस तरह मिनटों में बनाएं नए जैसा, जानें सस्ते ट्रिक्स

नींबू और विनेगर का करें इस्तेमाल

चीटियों से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए आप नीम्बू और विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस नुस्खे जो तैयार करने के लिए आपको पानी और विनेगर के साथ नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी. अब आपको इन तीनों ही चीजों को बराबर क्वांटिटी में मिलकार एक बोतल में भर लेना होगा और मिक्स कर लेना होगा. अब आपको इस मैजिकल स्प्रे को उन जगहों पर छिड़कना होगा जहां से आपको ये चीटियां निकलती दिख रही हैं.

लौंग और दालचीनी भी फायदेमंद

चीटियों से छुटकारा पाने के लिए आप लौंग और दालचीनी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इन दोनों ही चीजों से एक मिठास भरी गंध निकलती है जिसे चीटियां ज्यादा देर सहन कर नहीं पाती है. आपको दालचीनी को पीस लेना है और एक पाउडर तैयार कर लेना है. इस पाउडर को आपको उन जगहों पर छिड़क देना है जहां पर आपको सबसे ज्यादा चीटियां दिख रही हैं. दालचीनी के पाउडर को छिड़कने के बाद आपको उन्हीं जगहों पर लौंग भी रख देना है.

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: कांच के दरवाजे और खिड़कियां मिनटों में चमकने लगेंगी नए जैसी, अपनाएं ये आसान क्लीनिंग ट्रिक्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >