काले होठों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, महीने भर में दिखने लगेगा कमाल

Black Lips Treatment: कई बार खराब लाइफस्टाइल की वजह से लिप्स का कलर काला पड़ने लगता है. जो दिखने में बहुत ही खराब लगते हैं. आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं जो आपके होठों का रंगत बदलने में मदद कर सकता है.

Black Lips Treatment: ग्लोइंग त्वचा के साथ साथ गुलाबी होंठ भी लोगों की पर्सनालिटी में चार चांद लगा देता है. अगर किसी के होंठ काले पड़ गये हैं तो यकीन मानिये यह किसी के भी लुक्स को खराब कर सकता है. कई लोग इसे छुपाने के लिए कई प्रकार के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है. इसके इस्तेमाल से आप अपने काले होंठ को कुछ समय के लिए छिपा तो सकते हैं लेकिन यह आपके होंठ को और खराब कर सकता है. इसके लिए जरूरत है घरेलु नुस्खे की. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं जो आपके होंठों का रंग बदल सकता है. यकीन मानिये इन तरीकों को फॉलो कर आप महीने भर में अपने होंठों की रंगत बदल सकते हैं.

काले होंठ की वजह

काले होंठ की कई वजह हो सकती हैं. स्मोकिंग इसका सबसे प्रमुख कारण है. क्योंकि बार बार धूम्रपान करने से होठों पर टार और निकोटीन जमा हो जाता है, जिससे वे काले पड़ जाते हैं. इसके अलावा धूप में ज्यादा रहने का साथ, डिहाइड्रेशन और विटामिन 12 की कमी भी होंठों का रंग काला कर सकती है.

Also Read: भूल कर भी न करें शराब और बीयर का कॉकटेल, हो सकती है ये गंभीर बीमारियां

क्या है घरेलू उपाय

अगर आपके होंठ काले हो पड़ गये हैं और आप उन्हें फिर से गुलाबी और साफ बनाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं.

  1. ग्लिसरीन

ग्लिसरीन को त्वचा की देखभाल में लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है. यह त्वचा को नमी देता है और उसे नरम बनाए रखता है. रोज रात को ग्लिसरीन लगाने से होंठों की काली परत धीरे-धीरे हल्की हो सकती है.

  • कैसे इस्तेमाल करें
  • एक रुई का टुकड़ा लें और उसमें थोड़ा ग्लिसरीन लगाएं.
  • सोने से पहले होंठों पर लगाएं.

2. शहद और नींबू

नींबू में ब्लीचिंग गुण होते हैं और शहद त्वचा को नरम और साफ करने में मदद करता है. दोनों मिलकर काले होंठों को हल्का करने में मदद कर सकते हैं.

कैसे इस्तेमाल करें

  • एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं.
  • इस पेस्ट को होंठों पर लगाएं.
  • एक घंटे बाद पानी से धो लें.
  • इसे दिन में दो बार भी इस्तेमाल कर सकते हैं. पेस्ट को फ्रिज में रख सकते हैं.

3. चुकंदर

चुकंदर होंठों को प्राकृतिक गुलाबी रंग देने में मदद करता है. इसमें मौजूद तत्व आपके होंठों को सुंदर बना सकती है.

कैसे इस्तेमाल करें

  • चुकंदर की एक स्लाइस को 15-20 मिनट फ्रिज में ठंडा करें.
  • फिर 5 मिनट तक इसे होंठों पर रगड़ें.

दूसरा तरीका

  • एक चम्मच चुकंदर का जूस लें और उसमें आधा चम्मच चीनी मिलाएं.
  • इससे होंठों को 3-5 मिनट हल्के हाथ से स्क्रब करें और फिर पानी से धो लें.
  • हफ्ते में 2 बार जरूर करें.

4. एलोवेरा

एलोवेरा जेल में बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं. यह काले होंठों को साफ करके उन्हें मुलायम भी बनाता है.

कैसे इस्तेमाल करें

  • होंठों पर एलोवेरा जेल लगाएं और सूखने दें.
  • फिर पानी से धो लें.
  • इसे दिन में दो बार इस्तेमाल करें.

5. खीरे का जूस

खीरे में बहुत सारा पानी, विटामिन-ए और सी होता है जो होंठों को ठंडक देता है और उनकी रंगत को बेहतर बनाता है.

कैसे इस्तेमाल करें

  • एक चम्मच ठंडा खीरे का जूस लें.
  • रुई से इसे होंठों पर लगाएं.
  • 30 मिनट बाद पानी से धो लें.

Also Read: Hair Care Tips: आपके बालों की चमक और खूबसूरती के सभी हो जाएंगे दीवाने, घर पर मौजूद इन नैचुरल कंडीशनर्स का करें इस्तेमाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >