Bizarre News: मोमोज शॉप पर निकली हेल्पर की वैकेंसी, सैलरी जान सीवी लेकर दौड़ पड़ेंगे आप

Bizarre News: जीवन जीने के लिए हर किसी को नौकरी की जरूरत होती है, पर अच्छी नौकरी मिलना मुश्किल होता है. जब आप इस मोमो शॉप में मिलने वाली सैलरी के बारे में जानेंगे तो हैरान हो जाएंगे.

Bizarre News: हर कोई अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद यही सोचता है कि उन्हें किसी अच्छी जगह नौकरी मिल जाए. इसके लिए लोग अलग – अलग जगह जाकर इंटरव्यू देते हैं. नौकरी मिलना अक्सर आसान नहीं होता है, किसी भी नई जगह जब हम नौकरी कि शुरुआत करते हैं, तो हमे ज्यादा सैलरी नहीं मिलती है. पर हर कोई उम्मीद रखता हैं कि उन्हें कमसे कम इतने पैसे मिल जाए जिससे उन्हें अपने पढ़े-लिखे होने का गर्व हो. पर जब ऐसा नहीं हो पाता है तो वह अपने आप से हताश हो जाते हैं. हाल ही में एक ऐसी नौकरी का विज्ञापन वायरल हुआ जिसे आप देखकर हैरान हो जाएंगे. एक मोमो के दुकान में काम करने के लिए इतने पैसे दिए जा रहे हैं जो एक सामान्य नौकरी के बराबर है. इस मोमो के दुकान में हेल्पर की नौकरी के लिए इतनी ज्यादा सैलरी ऑफर की जा रही है.

मोमो शॉप हेल्पर को 25,000 रूपये की सैलरी

वायरल हो रहे इस पोस्ट में आप को देखने को मिलेगा कि एक लोकल मोमो शॉप (मोमो शॉप जॉब्स) में हेल्पर की जरूरत है. आपके मन में यह बात जरूर आ रही होगी कि इसमें क्या खास बात है. दरअसल विज्ञापन में इस नौकरी के लिए जो सैलरी दी जा रही है वह आपको चौंका देगी. आप सोचने लगेंगे कि क्या यह सच में मुमकिन है. यह मोमो शॉप हेल्पर को 25,000 रूपये की सैलरी ऑफर कर रहा है. लेकिन, इसमें यह नहीं स्पष्ट किया गया है कि आखिर यह एक महीने का वेतन है या एक साल का.

Also Read: Bizarre News: इस परिवार के अनोखे प्यार का वीडियो कर देगा आप को भावुक, सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल

इस पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए कहा कि, यह मोमो शॉप भारत के औसत कॉलेज से बेहतर पैकेज दे रहा है. बहुत सारे लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट किया. एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा – हमे भी वहां बुला लो. एक दूसरे यूजर ने कहा कि, इतने पैसे तो इंजीनियरिंग के शुरूआती पैकेज में लोगो को मिलता है. इनपुट: अनु कंडुलना

Also Read: Bizarre News: शराब पिलाकर लिया जाता है इंटरव्यू, फिर होता है सिलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >