Bizarre News: इस टॉयलेट की कीमत है 2 करोड़ रुपये, खरीदने पर लग सकती है लॉटरी

Bizarre News: यह टॉयलेट 2 करोड़ रूपये में बेचा जा रहा है, जानिए आखिर इस टॉयलेट में ऐसी क्या बात है जो इसके लिए इतने ज्यादा पैसा देना पड़ रहा है.

Bizarre News: आज के समय में ज्यादातर लोग अच्छा रिटर्न पाने के लिए अच्छी प्रॉपर्टी पर इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं. अच्छी प्रॉपर्टी खरीदने पर आपको अच्छा रिटर्न मिलने की गारंटी होती है. अधिकतर लोग बहुत सारे प्रॉपर्टीज देखने के बाद ही इन्वेस्ट करने का निर्णय लेते हैं. पर आपको जानकर हैरानी होगी कि एक टॉयलेट 2 करोड़ रूपये में बिक रहा है और इसे खरीद कर आपकी लॉटरी भी लग सकती है. आखिर लोग क्यों इसे खरीदने के लिए इंतजार कर रहे हैं? चलिए जानते हैं.

ब्रिटेन में है ये खास टॉयलेट

ब्रिटेन के कोर्नवॉल एरिया को सबसे अमीर इलाकों में से एक माना जाता है. यह अपने ख़ूबसूरत समुद्री तटों और सुंदर शहर के वजह से जाना जाता है. पिछले कुछ वर्षों में यहां मिलने वाले प्रॉपर्टी के कीमतें काफी बढ़ गई हैं. यहां छोटी सी भी प्रॉपर्टी की कीमत करोड़ों में होती है. इसी एरिया में एक टॉयलेट 2 करोड़ रूपये में बेचा जा रहा है. यह बात सुनकर कोई भी सोच में पड़ जाएगा कि आखिर यह टॉयलेट इतने ज्यादा पैसे में क्यों बेचा जा रहा है और इसे आखिर कौन खरीदना पसंद करेगा. पर जब आपको पूरी बात पता चलेगी तो आपको भी लगेगा कि यह तो लॉटरी लगने से कम नहीं है.

Also Read: Bizarre News: शराब पिलाकर लिया जाता है इंटरव्यू, फिर होता है सिलेक्शन

क्या है कारण

साल्टाश टाउन में अब तक निर्माण करने की इजाजत नहीं थी, जिसके वजह से यहां की प्रॉपर्टी की कीमत कम थी. लेकिन, हाल ही में यहां निर्माण करने की अनुमति दे दी गई है. यह ऐलान करते ही यहां कि भी कीमत बढ़ गई. जो टॉयलेट बेचा जा रहा है वहां पर निर्माण करने की अनुमति दे दी गई है. निर्माण करने के बाद इसकी कीमत 5 गुना ज्यादा हो जाएगी. अगर निर्माण लागत को कम कर दिया जाए तो यह काफी अच्छा सौदा है.

क्या कहते हैं प्रॉपर्टी एक्सपर्ट

प्रॉपर्टी एक्सपर्ट के मुताबिक इस जगह की कीमत काफी कम रखी गई है. अगर इसकी नीलामी की जाए तो यह अधिक पैसों में बेचा जा सकता है. इसके बिक्री विज्ञापन में यह लिखा हुआ है कि 152 वर्ग मीटर के बेडरूम वाले घर की योजना के साथ आपको एक बिल्डिंग प्लॉट भी मिलेगा. यह प्लाट स्थानीय दुकानों और सुविधा के बहुत पास है. इस प्रॉपर्टी की सबसे अच्छी बात यह है की ये फ्री होल्ड है.

Also Read: Bizarre News: शादी का कार्ड देख बेहोश हुए लोग, ऐसा क्या था अजूबा? यहां जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >