Bihari Style Lauki Ka Raita: लौकी एक ऐसी सब्जी हैं, जिससे आप नाश्ता, लंच और स्नैक्स की कई सारी रेसिपीज बनाकर तैयार कर सकते हैं. लौकी की सब्जी तो आमतौर पर हर घर में जरूर बनती है, लेकिन क्या आपने कभी लौकी का रायता बनाया है? अगर नहीं तो आज हम आपको बिहारी स्टाइल लौकी का रायता बनाने के बारे में बताएंगे. इसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. बिहारी स्टाइल लौकी का रायता बनाने की रेसिपी नितिन चौधरी से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @chefnitin_ पर शेयर की हैं.
बिहारी स्टाइल लौकी का रायता बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- लौकी – 500-600 ग्राम
- दही – 400-500 ग्राम
- अदरक – 1 इंच टुकड़ा
- हरी मिर्च – 3-4
- पाउडर मसाले
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
- काली सरसों पाउडर– 1 चम्मच
- भुना जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच
- चाट मसाला – 1/2 चम्मच
- प्याज – 1
- धनिया पत्तियां – एक मुट्ठी
- काला नमक – 1 चम्मच
- नमक – 1 चम्मच
- सरसों का तेल – 2-3 चम्मच
बिहारी स्टाइल लौकी का रायता कैसे तैयार करें?
- सबसे पहले आप लौकी को कद्दूकस कर लें, इसे नमकीन पानी में डालकर 2 से 4 मिनट के लिए उबाल लें. इसे ठंडा होने के बाद सारा पानी निकालकर अलग रख दें.
- अब एक बर्तन लें, इसमें फेंटा हुआ दही डालें. फिर कटी हुई अदरक-लहसुन, सरसों पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला और थोड़ा बारीक कटा प्याज डालकर डालें. इसके साथ ही आप कटा हुआ धनिया पत्ता, काला नमक और सादा नमक डाल दें.
- लास्ट में लौकी और कच्चे सरसों का तेल डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें. इस तरह आप आसानी से बिहारी स्टाइल लौकी का रायता बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Makai Pyaz Ka Chilla: ठंड में बनाना है जल्दी ब्रेकफास्ट, ट्राई करें स्वादिष्ट मकई प्याज का चीला
