Bhai Dooj Special Lunch Idea: भाई दूज पर भाई को खुश करने के लिए तैयार करें ये देसी थाली, जानिए 5 आसान रेसिपी

Bhai Dooj Special Lunch Idea: अगर आप भी इस बार अपने भाई को कुछ खास और घर का बना स्वाद देना चाहती हैं, तो क्यों न दोपहर के खाने में देसी और स्वादिष्ट थाली तैयार की जाए. इस आर्टिकल में हम लेकर आए हैं 5 तरह के लंच आइडियाज, जो त्यौहार की मिठास को और बढ़ा देंगे.

Bhai Dooj Special Lunch Idea: भाई दूज का त्यौहार प्यार, स्नेह और स्वाद से भरा होता है. इस खास दिन पर बहनें अपने भाइयों के लिए स्वादिष्ट खाना बनाकर उन्हें खिलाती हैं और उनके लंबे जीवन की कामना करती हैं. अगर आप भी इस बार अपने भाई को कुछ खास और घर का बना स्वाद देना चाहती हैं, तो क्यों न दोपहर के खाने में देसी और स्वादिष्ट थाली तैयार की जाए. इस आर्टिकल में हम लेकर आए हैं 5 तरह के लंच आइडियाज, जो त्यौहार की मिठास को और बढ़ा देंगे. 

भाई दूज पर भाई को खुश करने के लिए क्या बना सकते हैं?

इस बार अगर आप अपने भाई के लिए भाई दूज का त्यौहार मना रहे हैं तो आप दोपहर के खाने के लिए इन चीजों को बना सकते हैं:
छोले भटूरे 
पनीर बटर मसाला 
जीरा राइस 
सलाद/ रायता 
गुलाब जामुन  

छोले भटूरा बनाने के लिए कौन-कौन सी चीजों की जरूरत होती है?

 छोले, टमाटर, प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, चना मसाला, मैदा, दही, तेल और नमक.

इसे बनाने का आसान तरीका क्या है?

सबसे पहले  छोले को उबालकर मसालों में भून लें.भटूरे के लिए मैदा, दही और थोड़ा नमक मिलाकर आटा गूंधें.  थोड़ी देर रखकर बेलें और तेल में तलें.

सर्व कैसे करें?

गर्मागर्म छोले के साथ फूले हुए भटूरे, प्याज के स्लाइस और नींबू के साथ परोसें.

Chole bhature

पनीर बटर मसाला बनाने के लिए कौन-सी सामग्री की जरूरत होती है?

 पनीर, टमाटर, काजू, मक्खन, क्रीम, अदरक-लहसुन पेस्ट, गरम मसाला.

घर पर कैसे बना सकते हैं?

टमाटर और काजू का पेस्ट बना लें. मक्खन में मसाले भूनें, पेस्ट डालें और पनीर क्यूब्स मिलाएं. थोड़ी क्रीम डालकर 5 मिनट पकाएं. 

Panir btr masala

जीरा राइस कैसे बनाएं?

चावल को उबालें. पैन में घी डालकर जीरा तड़काएं और उबले चावल डाल दें. थोड़ा नमक और धनिया डालकर मिक्स करें.

जीरा राइस को और ज्यादा टेस्टी बनाने के लिया क्या करें?

आप इसे टेस्टी बनाने के लिए चाहें तो इसमें हरी मटर या भुनी प्याज डाल सकती हैं.

Jira rice

रायता बनाने के लिए क्या सामान लें?

 दही, नमक, भुना जीरा पाउडर, खीरा या बूंदी.

रायता बनाने का तरीका?

दही को फेंटें, उसमें नमक और मसाले मिलाएं. खीरा या बूंदी डालकर ठंडा परोसें.

सलाद कैसे तैयार करें?

टमाटर, प्याज, खीरा, नींबू रस और चाट मसाला डालकर मिक्स करें.

Salad raitaa

गुलाब जामुन बनाने के लिए क्या सामान चाहिए?

इसे बनाने के लिए खोया, मैदा, बेकिंग सोडा, तेल और चाशनी .

इसे घर पर कैसे तैयार करें?

गुलाब जामुन बनाने के लिए खोया में थोड़ा मैदा मिलाकर गोल बॉल्स बनाएं. तेल में हल्के ब्राउन होने तक तलें. फिर इन्हें चाशनी में डालकर 2 घंटे के लिए छोड़ दें.

यह भी पढ़ें: Sugar Free Moong Dal Laddu: घर पर बनाएं हेल्दी मूंग दाल लड्डू और मनाएं शुगर-फ्री दिवाली

यह भी पढ़ें: Paneer Schezwan Finger Fries: दिवाली पार्टी के लिए बनाएं झटपट पनीर शेजवान फिंगर फ्राइज, स्वाद और क्रंच का परफेक्ट कॉम्बो

यह भी पढ़ें: Post Diwali Detox: दिवाली के बाद अपनाएं ये डिटॉक्स रूटीन, पाएं पाचन और एनर्जी में सुधार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >