Benefits of Combing Hair: क्यों आपको हर रात सोने से पहले बालों में करनी चाहिए कंघी?

Benefits of Combing Hair: अगर आप रात को सोने से पहले अपने बालों में कंघी नहीं करते हैं तो आपको आज से ही कंघी करना शुरू कर देना चाहिए. यह छोटी सी आदत आपको बालों को कई तरह से फायदा पहुंचा सकती है. चलिए इन फायदों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

Benefits of Combing Hair: बालों का सही तरीके से ख्याल रखने के लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप हर रात सोने से पहले अपने बालों में कंघी जरूर करें। एक्सपर्ट्स की अगर मानें तो ऐसा करने के कई जबरदस्त फायदे होते हैं जो समय में आगे चलकर आपको साफ दिखाई देने और महसूस होने लग जाते हैं. जब आप नियमित तौर पर अपने बालों को सोने से पहले कंघी करते हैं तो यह हेल्दी बनते हैं और इनकी ग्रोथ भी बेहतर होती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नियमित तौर पर सोने से पहले बालों को कंघी करने की वजह से आपको होते हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

बालों में उलझन होती है कम

जब आप रात को सोने से पहले अपने बालों में कंघी करते हैं तो इससे सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपके बाल उलझते कम हैं. जब आपके बाल उलझते नहीं है तो वे डैमेज होने से बचे रहते हैं और साथ ही उनकी ग्रोथ भी बेहतर तरीके से होती है.

बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Hair Growth Tips: लोग करते नहीं थकेंगे आपके बालों की तारीफ, करें इन चीजों का इस्तेमाल उन्हें बनाएं लंबे, सुन्दर और घने 

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

बेहतर ब्लड सर्कुलेशन

एक्सपर्ट्स के अनुसार जब आप रात को सोने से पहले अपने बालों में कंघी करते हैं तो आपके स्कैल्प में ब्लड फ्लो या फिर सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है. जब ऐसा होता है तो आपको बेहतर नींद आती है और साथ ही आपका हेयर ग्रोथ भी बेहतर होता है.

स्कैल्प होता है क्लीन

आपको सोने से पहले अपने बालों में इसलिए भी कंघी करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपके स्कैल्प और बालों में दिनभर के दौरान जमी गंदगी खुद-ब-खुद बाहर निकल जाती है.

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: आपके बालों की चमक और खूबसूरती के सभी हो जाएंगे दीवाने, घर पर मौजूद इन नैचुरल कंडीशनर्स का करें इस्तेमाल

तनाव से राहत पाने में करता है मदद

सोने से पहले बालों में हल्के हाथों से कंघी करने पर आपको स्ट्रेस से छुटकारा मिल सकता है. इसके अलावा कंघी करने से आपके अशांत दिमाग को शांत करने में भी मदद मिलती है. नियमित तौर पर ऐसा करने से आपका शरीर भी काफी रिलैक्स्ड महसूस करता है.

बालों को घना बनाने में मददगार

जब आप हल्के हाथों से सोने से पहले अपने बालों में कंघी करते हैं तो इससे आपके स्कैल्प के नसों को राहत मिलती है. ऐसा होने की वजह से आपके बाल घने होते हैं और उनकी डेंसिटी भी बेहतर होती है.

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: बेजान बालों की समस्या से छुटकारा पाना अब और भी ज्यादा आसान, घर पर बने ये सीरम करेंगे आपकी मदद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >