रात के डिनर को खास बनाएं बीटरूट पुलाव के साथ

Beetroot Pulao: बीटरूट यानी चुकंदर का इस्तेमाल करके आप पुलाव बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं बीटरूट पुलाव बनाने की रेसिपी.

Beetroot Pulao Recipe: रात के डिनर में पुलाव बनाना चाह रहे हैं तो बीटरूट पुलाव को ट्राई कर सकते हैं. इसका लाजवाब स्वाद आपको और घरवालों को जरूर पसंद आएगा. ये दिखने में भी बहुत खूबसूरत होता है. आप इस पुलाव को दाल तड़का, दही या रायता के साथ परोस सकते हैं और डिनर को खास बना सकते हैं. बीटरूट पुलाव न केवल खाने में स्वादिष्ट है, बल्कि इसे बनाना भी आसान है. 

बीटरूट पुलाव बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बासमती चावल- 1 कप
  • बीटरूट- 1
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • हरी मिर्च- 1-2
  • मटर- आधा कप
  • तेजपत्ता- 1
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • इलायची- 2 
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • लौंग- 2-3 
  • दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा 
  • जीरा- 1 चम्मच
  • तेल या घी- 2 बड़े चम्मच
  • पानी- 2 कप
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई

बीटरूट पुलाव को कैसे तैयार करें?

  • बीटरूट पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले आप चावल को अच्छे धो लें. चावल को अच्छे से धोकर 20-30 मिनट के लिए भिगो दें.
  • अब आप बीटरूट को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. प्याज और हरी मिर्च को भी काट लें. 
  • अब आप एक कड़ाही को गर्म करें. इसमें आप जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची और लौंग डाल दें. इसके बाद फिर प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और भूनें. 
  • फिर आप बीटरूट और मटर को डालकर थोड़ी देर पका लें. इसके बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डाल दें.
  • अब चावल को डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें. फिर 2 कप पानी और नमक डालकर ढककर पका लें जब तक चावल पूरी तरह से नरम न हो जाए. गैस बंद करें और 5 मिनट के बाद ढक्कन हटाएं. इसके बाद आप धनिया पत्ती से सजाकर गरमा-गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका 

यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >