Beauty Tips: सर्दियों में भी चांद की तरह चमकेगा चेहरा, इन फेस पैक्स का रोज करें इस्तेमाल

Beauty Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा सर्दियों में भी ग्लोइंग रहे तो ऐसे में आपको इन विंटर स्पेशल फेस पैक्स का इस्तेमाल करना चाहिए. आपकी स्किन के लिए ये फेस पैक काफी फायदेमंद हो सकते हैं.

Beauty Tips: सर्दियों के इस मौसम में हम अपनी त्वचा का सही तरीके से ख्याल रखें यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. सर्दियों के दिनों में हमारी त्वचा रूखी होने के साथ ही बेजान भी लगने लगती है. ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अक्सर हम कई तरीके और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं. कई बार ये तरीके और प्रोडक्ट्स काम तो करते हैं लेकिन कई बार इनका कोई भी असर हमारे चेहरे पर नहीं पड़ता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की है जो इन सर्दियों के दिनों में भी अपनी त्वचा को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाकर रखना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप सर्दियों के दिनों में भी अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाकर रख सकते हैं.

दूध और ओट्स फेस पैक

आपके चेहरे को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाये रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको दूध और ओट्स फेस मास्क का इस्तमाल करना चाहिए. इस फेस मास्क को तैयार करने के लिए आपको दो बड़े चम्मच ओट्स को तीन बड़े चम्मच दूध में भिगोना होगा. जब ये दोनों ही चीजें अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं तो इसे अच्छी तरह से पूरे चेहरे पर लगा लें. करीबन आधे घंटे तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें और बाद में अच्छी तरह से धो लें. अगर आपको ड्राई स्किन की समस्या है तो यह फेस मास्क आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है.

ब्यूटी टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: 50 की उम्र में भी चेहरे पर होगी 30 की रंगत, इन चीजों के सेवन से बूस्ट होगा कोलेजन प्रोडक्शन

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे अब नहीं बचेंगे एक भी दाग-धब्बे और मुंहासे, जानें छुटकारा पाने के आसान घरेलु नुस्खे

टमाटर और शहद फेस पैक

टमाटर और शहद को हमारे चेहरे के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इस फेस मास्क को तैयार करने के लिए आपको एक चम्मच शहद और एक बड़ा टमाटर ले लेना होगा. इन दोनों ही चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लेना होगा. जब ये दोनों ही चीजें अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तो इस पैक को अपने चेहरे पर लगा लें. 15 मिनट बाद अपने चेहरे को धो लें. इस पैक के इस्तेमाल से आपकी त्वचा ड्राई होने से बची हुई रहेगी. केवल यहीं नहीं, इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा ग्लो भी करने लगेगा.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >