Beauty Tips: हर वक्त खिला-खिला दिखेगा आपका चेहरा, बस ऐसे लगाना होगा नारियल का तेल

Beauty Tips: अपने चेहरे की रौनक बढ़ाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे लगाने से चेहरे का ड्राईनेस खत्म होगा और चमक आ जाएगी, जिससे आपका चेहरा खिला-खिला लगेगा.

Beauty Tips: नारियल का तेल चेहरे की खूबसूरती निखारने का एक बेहतर उपाय है. इस तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होने की वजह से यह त्वचा की ड्राईनेस को दूर करके स्किन को नमी प्रदान करती है. अगर आपकी स्किन भी ड्राई है तो आप चेहरे पर नारियल तेल लगाएं. इससे चेहरे का ड्राइनेस दूर हो जाएगा. वैसे तो आप चेहरे पर सिर्फ नारियल तेल भी लगा सकते हैं लेकिन इसमें कई अन्य चीजें मिलाकर लगाने से इसके फायदे बढ़ जाते हैं. यहां जानते हैं नारियल तेल लगाने के तरीके और इससे होने वाले फायदों के बारे में.

नारियल का तेल

अगर आपकी त्वचा रूखी है तो आप सादा नारियल का तेल ही चेहरे पर लगाएं. इसके लिए आप अपनी हथेली पर 2 बूंद नारियल का तेल डाल कर उसे हथेली और गले पर अच्छे से लगा लें. आप चाहें तो आधे घंटे बाद चेहरा धो लें.

नारियल तेल और हल्दी

नारियल तेल में हल्दी मिलाकर लगाने से आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा. इसके लिए आप हथेली पर 2 बूंद नारियल का तेल डालकर उसमें चुटकी भर हल्दी भी मिला लें. अब इसे चेहरे पर लगा लें और 20 मिनट बाद चेहरा धो लें. इससे त्वचा में निखार आएगी.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे पर इस तरह लगाएं बेसन और नींबू का रस, दूर होंगी ये समस्याएं

नारियल तेल और शहद

रूखी त्वचा के लिए नारियल तेल और शहद मिलाकर लगाना फायदेमंद साबित होता है. इसे लगाने के लिए आप बराबर मात्रा में नारियल तेल और शहद को मिलाकर चेहरे पर लगा लें. फिर 20 मिनट बाद आप चेहरे को धो लें. ऐसे करने से चेहरे की ड्राईनेस दूर होकर चेहरा चमक उठेगा. 

नारियल का तेल और हल्दी

नारियल तेल में हल्दी मिलाकर लगाने से आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा. इसके लिए आप हथेली पर 2 बूंद नारियल का तेल डालकर उसमें चुटकी भर हल्दी भी मिला लें. अब इसे चेहरे पर लगा लें और 20 मिनट बाद चेहरा धो लें. इससे त्वचा में निखार आएगी.

चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे

  • चेहरे पर नारियल तेल लगाने से त्वचा की मसल्स रिलैक्स होती है.
  • नारियल तेल शुष्क हवाओं से स्किन को बचाने का कारगर उपाय है.
  • मेकअप रिमूवर की तरह नारियल तेल लगाने से त्वचा पर जमी गंदगी साफ हो जाती है.
  • नारियल का तेल झुर्रियों को कम करने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: इन घरेलू उपायों से दमक उठेगा चेहरा, नहीं होगी पार्लर जाने की जरूरत

यह भी पढ़ें: Winter Skin Care Tips: इन विंटर केयर टिप्स से दूर होगी त्वचा की परेशानी, चेहरे पर आएगी चमक  

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >