Beauty Tips: चेहरे की चमक देख फटी की फटी रह जाएंगी सभी की आंखें, नारियल के तेल में इन चीजों को मिलाने से होगा आपको फायदा

Beauty Tips: अगर आप एक ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा की चाह रखते हैं तो ऐसे में आपको नारियल के तेल में इन चीजों को मिलाकर अपने चेहरे पर इस्तेमाल करना चाहिए.

Beauty Tips: एक खूबसूरत त्वचा हर किसी की चाहत होती है. अक्सर जब हम अपनी त्वचा को निखारना चाहते हैं या फिर एक खूबसूरत बनाना चाहते है तो ऐसे में हम मार्केट में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करने लगते हैं बिना यह सोचे की हमारी स्किन से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करने के लिए जो सबसे मुख्य इंग्रीडिएंट है वह हमारे किचन में ही है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिन्होंने अपनी त्वचा में निखार लाने के लिए हर तरीके और प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर लिया है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आप किस तरह से नारियल के तेल में कुछ किचन में मौजूद चीजों को मिलाकर एक ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा पा सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

नारियल के तेल में मिलाकर देखें हल्दी पाउडर

अगर आप अपनी त्वचा के निखार को बेहतर बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको नारियल के तेल में हल्दी पाउडर को डालकर इसका अच्छे से अपने चेहरे पर इस्तेमाल करना चाहिए. इसका इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान होता है. इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी हथेलियों में एक चम्मच नारियल का तेल ले लेना है और इसमें हल्दी का पाउडर डालकर इसे अच्छे से मिला लेना है. अब आपको अपने चेहरे को अच्छे से इस ऑइल से मसाज करना है और आधे घंटे के लिए छोड़ देना है. अंत में आपको अपने चेहरे को अच्छे से धो लेना है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

नारियल के तेल में मिला दें शहद और देखें कमाल

अगर आपको स्किन ड्राई है और आप इसे ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको नारियल के तेल के साथ शहद को मिलाकर इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर करना चाहिए. इस पेस्ट को तैयार करना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको एक चम्मच नारियल के तेल में आधे चम्मच शहद को मिला लेना है. अब इन दोनों ही चीजों को अच्छे से मिक्स करें और अपने पूरे चेहरे पर लगा लें. करीबन 20 मिनट बाद अपने चेहरे को अच्छे से धो लें.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: निखर कर बाहर आएगी त्वचा की खूबसूरती, कॉफी के साथ इन चीजों को मिलाकर करें चेहरे पर इस्तेमाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >