बसंत पंचमी पर लगवाना चाहती हैं ट्रेंडी डिजाइन की मेहंदी, तो अभी देखें ये यूनिक आइडियाज

1 / 1
बसंत पंचमी पर लगवाना चाहती हैं ट्रेंडी डिजाइन की मेहंदी, तो अभी देखें ये यूनिक आइडियाज
फुल स्क्रीन में देखें

बसंत पंचमी पर लगवाना चाहती हैं ट्रेंडी डिजाइन की मेहंदी, तो अभी देखें ये यूनिक आइडियाज

बसंत पंचमी पर लगवाना चाहती हैं ट्रेंडी डिजाइन की मेहंदी, तो अभी देखें ये यूनिक आइडियाज

बसंत पंचमी अब बेहद ही करीब है, ऐसे में अगर आप अपने ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं तो ये हैं आप के लिए कुछ यूनिक मेहंदी डिजाइंस.

विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी या सरस्वती पूजा का त्योहार कल यानी 14 फरवरी को मनाया जाएगा. इस दिन सम्पूर्ण विधि विधान के साथ लोग मां सरस्वती की पूजा अर्चना करते हैं, इस दिन अधिकतर महिलाएं ट्रेडिशनल कपड़ों में तैयार होती हैं, तो अगर आप अपने लुक पर चार चांद लगाना चाहती हैं तो ये हैं आप के लिए बसंत पंचमी से रिलेटेड कुछ शानदार मेंहदी डिजाइंस.

कमल फूल वाली मेहंदी

मां सरस्वती कमल के फूल पर विराजमान होती हैं तो अगर आप को फ्लोरल पैटर्न की मेहंदी पसंद है तो आप इस बसंत पंचमी अपने हाथों पर कमल के फूल की डिजाइन बनवा सकती हैं.

हंसो के जोड़े वाली मेहंदी

देवी सरस्वती का वाहन होता है हंस, तो आप इस बसंत पंचमी के त्योहार में अपने हाथों में हंसो के जोड़े वाली डिजाइन बनवा सकती हैं, ये बेहद ही खूबसूरत और यूनिक लगेगी.

माता सरस्वती की नाम वाली मेहंदी

बसंत पंचमी के मौके पर अपने हाथों में मां सरस्वती के नाम की मेहंदी लगाए, या आप अपने हाथों पर मां सरस्वती का सुंदर सा प्रारूप भी बना सकते हैं.

टैटू डिजाइन वाली मेहंदी

अगर आप को पूरे हाथों में भरकर मेहंदी लगवाना पसंद नहीं है और आप बस एक छोटी सी डिजाइन की मेंहदी लगवाना चाहती हैं , तो आप अपने हाथों पर एक सिंपल सी टैटू डिजाइन जैसी मेहंदी लगा सकती हैं.

भरे हाथों वाली मेहंदी

भरे हाथों वाली मेहंदी डिजाइन लड़कियों की सबसे फेवरेट डिजाइंस में से एक है, ये किसी भी अवसर के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है. आप अपने हाथों में भरे हुए डिजाइन की मेहंदी लगा सकती हैं, इससे आप के बसंत पंचमी लुक में चार चांद लग जायेंगे.

मंडाला आर्ट वाली मेंहदी

अगर आप कम समय में एक सुंदर सी मेहंदी डिजाइन लगवाना चाहती हैं, तो मंडाला डिजाइन आप के लिए सबसे बेस्ट है, ये देखने में मुश्किल लगती है लेकिन इसे लगाना बेहद ही आसान है और ये काफी खूबसूरत दिखती है.

ब्रेसलेट स्टाइल मेहंदी

अगर आप इस बसंत पंचमी एक इंडो वेस्टर्न आउटफिट को स्टाइल करने वाली हैं, तो उसके साथ आप अपने हाथों पर ब्रेसलेट डिजाइन की मेहंदी लगवा सकती हैं. ये आप को एक खूबसूरत और स्टाइलिश लुक देगी.

अरबी डिजाइन वाली मेहंदी

अरबी डिजाइन की मेहंदी इस वक्त सबसे ज्यादा ट्रेंड में है, ये एक ऐसी डिजाइन होती है जो पूरे हाथ को नहीं ढकती लेकिन फिर भी आप के हाथों को काफी खूबसूरत लुक देती है.

रिपोर्ट-पुष्पांजलि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >