Baby Names: आपके घर के चिराग के लिए बेहद ही शुभ साबित होंगे ये नाम, देखें लिस्ट और जानें अर्थ

Baby Names: अगर आपके घर पर एक बेटे का जन्म हुआ है और आप उसके लिए एक नाम की तलाश में हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए एक नाम चुन सकते हैं. ये सभी नाम सुनने में खूबसूरत होने के साथ ही इनके अर्थ भी काफी जबरदस्त हैं.

Baby Names: जब हमारे घर पर एक बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में हमारी जिम्मेदारियां कई तरह से काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इस बच्चे के लिए एक नाम की तलाश करना. कई लोगों को लगता होगा कि बच्चे के लिए एक नाम का चुनाव करना कहां से कठिन है यह तो एक साधारण सा काम है लेकिन, अगर वास्तव में देखा जाए तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है. बच्चे के लिए एक सही नाम का चुनाव करना एक जिम्मेदारियों से भरा हुआ ही काम है. आज की यह आर्टिकल उन माता-पिता के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर एक बेटे का जन्म हुआ है. आज हम आपके इस घर के चिराग के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आये हैं. ये सभी नाम सिर्फ सुनने में ही खूबसूरत नहीं हैं बल्कि इनके अर्थ भी उतने ही लाजवाब हैं. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही इन नामों के अर्थ भी जानते हैं.

आपके बेटे के लिए कुछ शुभ और खूबसूरत नाम

कबीर: इस नाम का अर्थ होता है महान, आदरणीय और शक्तिशाली
वेदांत: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जिसे वेदों का पूरा ज्ञान हो.
शिवांश: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव का अंश
विराज: इस नाम का अर्थ होता है योद्धा, वैभव और संप्रभु
अयांश: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य की पहली किरण, माता-पिता का अंश
रेयांश: इस नाम का अर्थ होता है धारा का हिस्सा
किआन: इस नाम का अर्थ होता है भगवान की कृपा
अव्यान: इस नाम का अर्थ होता है बिना किसी दोष के
आरव: इस नाम का अर्थ होता है चमक या फिर एक म्यूजिकल नोट
विवान: इस नाम का अर्थ होता है मोड़न

बच्चों के नामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटा हो या फिर बेटी, नहीं मिलेंगे उसके लिए इनसे ज्यादा प्यारे नाम

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने घर की लक्ष्मी के लिए यहां से चुनें एक खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम

ये भी पढ़ें: Hindu Baby Names: आपके बेटे के लिए ये हैं ‘अ’ अक्षर से शुरू होने वाले कुछ खूबसूरत नाम, जानें अर्थ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >