Baby Names: आपकी बेटी को दुनिया के सामने एक अलग पहचान दिलाएंगे ये खूबसूरत और अनोखे नाम, देखें पूरी लिस्ट

Baby Names: अगर आप अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट में से एक यूनिक और खूबसूरत नाम चुन सकते हैं. इन नामों के अर्थ भी बेहद ही मनमोहक हैं.

Baby Names: घर पर एक बेटी के जन्म लेते ही पूरे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ जाती है. परिवार के सभी सदस्य इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं और इसे किसी भी तरह की कोई तकलीफ न हो इस बात का भी पूरा ख्याल रखते हैं. जब एक बेटी का जन्म होता है तो ऐसे में माता-पिता के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों पर भी जिम्मेदारियां बढ़ जाती है. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी है इस बच्ची के लिए एक नाम का चुनाव करने की. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन लोगों के काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर हाल ही में एक बेटी का जन्म हुआ है और वे इसके लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं. आज हम आपकी प्यारी से बेटी के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आये हैं. ये सभी नाम आपकी इस नन्हीं सी जान को दुनिया के सामने एक अलग पहचान दिलाने की ताकत रखते हैं. केवल यहीं नहीं, इन नामों के जो अर्थ हैं वे भी बेहद ही ज्यादा खूबसूरत और मनमोहक हैं. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही इनके अर्थ भी जानते हैं.

आपकी बेटी के लिए कुछ खूबसूरत नाम

  • अनिका: इस नाम का अर्थ होता है अनुग्रह.
  • आरोही: इस नाम का अर्थ होता है संगीत की एक धुन.
  • आन्या: इस नाम का अर्थ होता है अटूट.
  • बैसाखी: इस नाम का अर्थ होता है फसल का त्यौहार.
  • बीनल: इस नाम का अर्थ होता है राजकुमारी.
  • छाया: इस नाम का अर्थ होता है परछाई.
  • चकोरी: इस नाम का अर्थ होता है चांद पर मोहित एक पक्षी.
  • दामिनी: इस नाम का अर्थ होता है बिजली चमकना.
  • देवांशी: इस नाम का अर्थ होता है दिव्य.
  • धृति: इस नाम का अर्थ होता है साहस, मनोबल.
  • एकता: इस नाम का अर्थ होता है यूनिटी.
  • इशानी: इस नाम का अर्थ होता है देवी पार्वती.
  • फलक: इस नाम का अर्थ होता है आसमान.
  • गार्गी: इस नाम का अर्थ होता है एक प्राचीन विद्वान.
  • हीरल: इस नाम का अर्थ होता है धनवान.
  • इनाया: इस नाम का अर्थ होता है सहानुभूति या फिर ईश्वर का उपहार.

बच्चों के नामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी बेटी के लिए ये हैं मां दुर्गा से प्रेरित कुछ खूबसूरत नाम, जरूर डालें लिस्ट पर नजर

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपनी ब्यूटीफुल प्रिंसेस के लिए यहां से चुनें एक यूनिक और मनमोहक नाम, अर्थ जानकार मुस्कुरा उठेंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >