सूजी की जगह क्विनोआ से बनाएं टेस्टी वेज उपमा, वजन घटाने वालों के लिए परफेक्ट डिनर रेसिपी

Quinoa Veg Upma: अगर आप हेल्दी और हल्का डिनर ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो क्विनोआ वेज उपमा आपके लिए परफेक्ट रेसिपी है. प्रोटीन, फाइबर और जरूरी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर यह डिश स्वाद के साथ सेहत का भी पूरा ख्याल रखती है.

Quinoa Veg Upma: आज के समय में हम सभी सिर्फ एक हेल्दी लाइफस्टाइल ही नहीं अपना रहे हैं, बल्कि ऐसे सुपरफूड्स को अपने डाइट में शामिल कर रहे हैं जो ट्रेडिशनल फूड आइटम्स से डबल हेल्दी हों. इसी तरह के सुपरफूड की कैटेगरी में आता है क्विनोआ. यह एक ऐसा फ़ूड आइटम है जिसमें आपको भरपूर मात्रा में सिर्फ प्रोटीन नहीं मिलता, इसमें आपको फाइबर और बाकी सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी मिल जाते हैं. अगर आप रात के खाने में कुछ लाइट, न्यूट्रिशियस और मिनटों में बनने वाली डिश की तलाश कर रहे हैं तो क्विनोआ वेज उपमा आपके लिए सबसे बेस्ट चॉइस है. यह रेसिपी सिर्फ टेस्टी नहीं होता, यह आपके बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल में रखता है और साथ ही डाइजेशन को बेहतर बनाकर रखने में भी मदद कर सकता है.

क्विनोआ वेज उपमा बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप क्विनोआ
  • 2 कप पानी
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 गाजर, कटी हुई
  • आधा कप बीन्स
  • आधा कप शिमला मिर्च
  • 2 चम्मच मटर
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 6 से 7 करी पत्ते
  • 1 चम्मच तेल या घी
  • नमक स्वादानुसार
  • आधा चम्मच नींबू का रस
  • डेकोरेट करने के लिए हरा धनिया

यह भी पढ़ें: सिर्फ 10 मिनट में तैयार मसाला फ्रेंच टोस्ट, बिजी मॉर्निंग के लिए बेस्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन

क्विनोआ वेज उपमा बनाने की रेसिपी

  • क्विनोआ वेज उपमा बनाने के लिए सबसे पहले क्विनोआ को 2 से 3 बार अच्छी तरह धो लें ताकि उसकी कड़वाहट निकल जाए.
  • इसके बाद एक पैन में पानी डालकर क्विनोआ को 10 से 12 मिनट तक पकाएं. जब पानी अच्छे से सूख जाए तो गैस बंद कर दें.
  • अब एक कड़ाही में तेल या फिर घी गर्म करें और इसमें राई और करी पत्ते डालें. इसके बाद इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें.
  • अब इसमें सभी सब्जियां डालकर 3 से 4 मिनट तक पकाएं ताकि वे हल्की क्रंची रहें.
  • इसके बाद इसमें पका हुआ क्विनोआ डालें और नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स करें.
  • लास्ट में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं न्यूट्रिशियस और टेस्टी मिक्स वेज सूप, डायबिटीज फ्रेंडली स्नैक जो हर किसी को आए पसंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >