Natural Beauty Tips: हर किसी की यह चाहत होती है कि उसका चेहरा हमेशा ही साफ, ग्लोइंग और हेल्दी रहे. अपनी इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए अक्सर हम महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं. ये चीजें काम तो कर जाती हैं लेकिन इनका फायदा तब दोगुना हो जाता है जब हम अपनी स्किन और चेहरे का ख्याल अंदर से भी रखने लगते हैं. बीहरि चीजों की जगह पर जब आप चेरे और स्किन का ख्याल अंदर से रखना शुरू करते हैं तो आपको फायदा ज्यादा जल्दी और लंबे समय तक के लिए देखने को मिलता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी खाने की चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका आपको हर सुबह खली पेट सेवन करना शुरू कर देना चाहिए. जब आप इन चीजों को खाना शुरू करते हैं तो आपको स्किन देखते ही देखते खूबसूरत और ग्लोइंग बन जाती है. चलिए इन चीजों के बारे में जानते हैं विस्तार से.
गुनगुना पानी और शहद
अगर आप अपनी स्किन को साफ और खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको हर सुबह खाली पेट गुनगुना पानी शहद के साथ पीना चाहिए. आपकी सेहत के लिए यह काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है. रेगुलर इसके सेवन से आपके शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और साथ ही डाइजेशन भी बेहतर हो जाता है. जब आपका पेट साफ रहता है तो इसका सीधा असर आप अपनी स्किन पर देख सकते हैं. अगर आपकी स्किन डल है तो आपको हर दिन इसका सेवन करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Face Care Tips: क्या आप भी बार-बार छूते रहते हैं अपना चेहरा? स्किन को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान
भीगे हुए आल्मंड
रात को सोने से पहले 5 आल्मंड भिगोकर रख दें और अगली सुबह खाली पेट इसका सेवन करें. आल्मंड में भरपूर मात्रा में विटामिन-E और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को अंदर से न्यूट्रिएंट्स प्रोवाइड करने का काम करते हैं. जब आप रेगुलर बेसिस पर इनका सेवन करते हैं तो आपकी स्किन सॉफ्ट बनती है, ड्राइनेस कम होती है और साथ ही चेहरा नैचुरली ग्लोइंग बनी बन जाता है.
नींबू पानी पीना भी फायदेमंद
जब आप हर सुबह खाली पेट एक ग्लास गुनगुना नींबू पानी पीना शुरू करते हैं, तो इससे आपकी स्किन को काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन-C पाया जाता है जो आपकी स्किन को डिटॉक्स करने में काफी मदद कर सकता है. जब आप हर सुबह इस ड्रिंक को पीना शुरू करते हैं तो आपके शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ता है और साथ ही पिंपल्स और दाग-धब्बों की समस्या भी देखते ही देखते खत्म हो जाती हैं.
यह भी पढ़ें: नहाते समय की ये 4 गलतियां खराब कर रही हैं आपकी स्किन, आप भी जान लें
