Baby Names: बेहद ही ट्रेंडी हैं आपके बेटे के ये 20 नाम, देखें लिस्ट और जानें इनके अर्थ

Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए एक ट्रेंडी ऑप्शन चुन सकते हैं. ये सभी नाम जितने खूबसूरत हैं उतने ही मनमोहक इन नामों के अर्थ भी हैं.

Baby Names: घर पर एक बेटे का जन्म मतलब पूरे परिवार में एक अलग खुशी की लहर. सिर्फ माता-पिता ही नहीं बल्कि परिवार के बाकी सदस्य भी घर पर आये इस नन्हें से जान के पीछे लग जाते हैं और इसकी जरूरतों का ख्याल रखने लगते हैं. घर पर एक बच्चे का जन्म होते ही सभी के ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ जाती है. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. हम इसे एक बड़ी जिम्मेदारी इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आप जिस भी नाम का चुनाव अपने बच्चे के लिए करते हैं वह उसके साथ जीवनभर रहता है और इसी नाम से इस बच्चे को पहचान भी मिलती है. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर एक बेटे का जन्म हुआ है. आज हम आपके बटे के लिए ट्रेंडी और खूबसूरत नामों को एक बेहद ही लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. आप इस लिस्ट में से अपने बेटे के लिए कोई सा भी एक अर्थपूर्ण नाम चुन सकते हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और जानते हैं इनके अर्थ.

आपके बेटे के लिए ट्रेंडिंग नामों की लिस्ट

  • इभान: इस नाम का अर्थ होता है भगवान गणेश.
  • ईशान: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव.
  • गौरांश: इस नाम का अर्थ होता है देवी पार्वती का अंश.
  • आधवन: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य.
  • अबीर: इस नाम का अर्थ होता है रंग और खुशी का प्रतीक.
  • युवान: इस नाम का अर्थ होता है जोशीला और जवान.
  • कविश: इस नाम का अर्थ होता है कवि या फिर भगवान गणेश.
  • अद्वैत: इस नाम का अर्थ होता है जिसके जैसा कोई भी न हो.
  • दारविक: इस नाम का अर्थ होता है शक्तिशाली और मजबूत.
  • वत्सल: इस नाम का अर्थ होता है स्नेही.
  • विराट: इस नाम का अर्थ होता है विशाल.
  • आदि: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव से जुड़ा एक बेहद ही प्यारा नाम.
  • मेघाक्ष: इस नाम का अर्थ होता है बादलों वाला.
  • वर्षित: इस नाम का अर्थ होता है बारिश किया हुआ.
  • तारांश: इस नाम का अर्थ होता है बारिश की बूंदों का प्रकाश.
  • विवान: इस नाम का अर्थ होता है जीवन से भरपूर और खुशमिजाज.
  • आरव: इस नाम का अर्थ होता है शांत स्वभाव वाला.
  • रेयांश: इस नाम का अर्थ होता है रौशनी की किरण.
  • वंदन: इस नाम का अर्थ होता है अभिवादन.
  • कियान: इस नाम का अर्थ होता है धरती का राजा.

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने बेटे के लिए यहां से चुनें एक मॉडर्न हिंदू नाम, अर्थ भी हैं एक से एक कमाल

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपके जिगर के टुकड़े के लिए ये हैं कुछ बेहद ही यूनिक और प्यारे नाम, देखें लिस्ट और जानें इनके अर्थ

ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटे के लिए कर रहे नाम की तलाश? इस लिस्ट के साथ खोज होगी समाप्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >