Baby Girl Names: घर में नन्ही परी का आना किसी उत्सव से कम नहीं होता और हर माता-पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी का नाम सबसे अलग और अर्थपूर्ण हो. आजकल प्रकृति की सुंदरता और सितारों की चमक से प्रेरित नाम बहुत पसंद किए जा रहे हैं क्योंकि ये नाम आधुनिक होने के साथ-साथ एक गहरा भी देते हैं. चाहे वो खिलते हुए फूलों की कोमलता हो या आसमान में चमकते सितारों की रहस्यमयी खूबसूरती, इन नामों में एक खास तरह का सुकून और आकर्षण होता है. इस आर्टिकल में हम आपके लिए ऐसे ही प्यारे और अनोखे नामों की लिस्ट लेकर आए हैं जो आपकी लाडली की पहचान को और भी खास बना देंगे.
सितारों और ब्रह्मांड से प्रेरित नाम
- अनायरा: इसका अर्थ है सुखद और चमकदार, जो सितारों की तरह चमकती हो.
- जोया: यह नाम चमकते हुए सितारे और जीवन की ऊर्जा को दर्शाता है.
- तारा: यह एक क्लासिक नाम है जिसका अर्थ है आसमान का चमकता हुआ सितारा.
- मिहिका: ओस की बूंदों जैसा सुंदर और शीतल नाम.
- नव्या: इसका अर्थ है नया और चमकता हुआ, जैसे सुबह का पहला तारा.
प्रकृति और कुदरत से जुड़े नाम
- इरा: यह नाम पृथ्वी का प्रतीक है और ज्ञान की देवी को भी दर्शाता है.
- अवनि: इसका सरल और सुंदर अर्थ है ‘धरती’.
- कायरा: इसका अर्थ है शांति और सूरज की तरह तेजस्वी.
- सान्वी: यह नाम देवी लक्ष्मी का है और प्रकृति की समृद्धि को दिखाता है.
- वृक्षिका: छोटे और सुंदर पौधे जैसा कोमल नाम.
ये भी पढ़ें: Baby Boy Names: ‘सूर्य’ और ‘आकाश’ जैसे गहरे अर्थ वाले ये नाम, आपके बेटे के भविष्य को देंगे नई चमक
ये भी पढ़ें: Meaningful Baby Names: नाम ऐसा जो पहचान बन जाए, अर्थ के साथ चुनें अपने बच्चे का सबसे सुंदर नाम
ये भी पढ़ें: Baby Boy Names: अ अक्षर से शुरू होने वाले बेटों के सबसे यूनिक नाम, अर्थ जानकर तुरंत कर लेंगे पसंद
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
