Anti Ageing Tips: 55 की उम्र में भी चेहरे पर भी रहेगी 30 वाली चमक, त्वचा को जवान बनाए रखने के लिए इन चीजों का करें सेवन

Anti Ageing Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपके चेहरे पर बढ़ती हुई उम्र में भी जवानी बरकरार रहे तो आपको अपने डायट में कुछ खास चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए. चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Anti Ageing Tips: अगर आपकी उम्र बढ़ रही है और धीरे-धीर इसका असर आपके चेहरे पर दिखना शुरू हो गया है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप अपने डायट में शामिल करते हैं तो आपकी त्वचा में 55 साल की उम्र में भी 30 वाली चमक बरकरार रहेगी. चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

बेरीज का करें सेवन

अगर आप चाहते हैं कि आपके चेहरे पर बुढ़ापे के लक्षण न दिखाई दे तो ऐसे में आपको अपने डायट में स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी जैसी चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए. इनमें भारी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को बूढ़ा होने से बचाते हैं.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

स्किन के लिए ग्रीन टी फायदेमंद

बढ़ती हुई उम्र में आपको ग्रीन टी का सेवन जरूर करना चाहिए. ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को प्रोटेक्ट करने का काम करते है ताकि आपकी स्किन पर झुर्रियां न दिखाई दे.

डार्क चॉकलेट का सेवन

डार्क चॉकलेट सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होते बल्कि हमारी स्किन के लिए भी इन्हें फायदेमंद माना जाता है. इनमें फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को फ्लेक्सिबल बनाने का काम करते हैं. ऐसा होने की वजह से आपकी स्किन लंबे समय तक जवान बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: खुद के चेहरे की चमक देख हैरान रह जाएंगे आप, इस तरह से चावल के आटे का सेवन स्किन को बनाएगा ग्लोइंग

डायट में शामिल करें एवोकाडो

स्किन को लंबे समय तक जवान बनाए रखने के लिए यह काफी जरूरी होता है कि आप अपने डायट में एवोकाडो को जरूर शामिल करना चाहिए. इसमें फैटी एसिड्स के साथ ही विटामिन-ई भी पाया जाता है. यह आपकी स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करती है.

सीड्स और नट्स का सेवन

सीड्स और नट्स का सेवन आपकी स्किन के लिए किसी अमृत से कम नहीं. इनमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं. सीड्स और नट्स के नियमित सेवन से आपकी स्किन पर झुर्रियां नहीं आती है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, घर पर मौजूद ये चीजें दिलाएंगी आपको सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन! इस समय करें चेहरे पर इस्तेमाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >