Aloo Palak Sandwich: अगर आपको भी आलू मसाला सैंडविच खाना पसंद है लेकिन आप एक ही स्वाद से बोर हो चुके हैं, तो इसमें एक टेस्टी ट्विस्ट जरूर ट्राई करें. आप आलू पालक सैंडविच बना सकते हैं. सर्दियों में आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें. कम मसालों के साथ तैयार किया गया आलू-पालक सैंडविच खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है. बच्चों के टिफिन के लिए भी ये एक बढ़िया ऑप्शन है.
आलू पालक सैंडविच बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- आलू- 2 (उबले हुए)
- पालक- 1 कप (बारीक कटी हुई या उबली हुई)
- हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी)
- अदरक- 1 छोटी चम्मच (कद्दूकस की हुई)
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- लहसुन- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
- जीरा- आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- ब्रेड स्लाइस- 6-8
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
- मक्खन- जरूरत के अनुसार
- तेल- 1 बड़ा चम्मच
- हरी चटनी- जरूरत के अनुसार
आलू पालक सैंडविच को कैसे तैयार करें?
- आलू पालक सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आप कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल डाल दें. इसके बाद इसमें जीरा डालें. जीरा चटकने पर बारीक कटा हुआ प्याज, लहसुन और हरी मिर्च को डालकर भूनें. इसके बाद आप कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर भूनें.
- अब कटे हुए पालक के पत्तों को डाल दें और तब तक पका लें जब तक पानी सूख न जाए.
- अब उबले हुए आलू को मैश करके डाल दें. फिर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिला लें. थोड़ी देर पका लें. ऊपर से धनिया पत्ती डाल दें.
- ब्रेड स्लाइस पर एक तरफ हरी चटनी लगाएं और बीच में आलू पालक की स्टफिंग रखें. दूसरी ब्रेड से ढक दें. ब्रेड के ऊपर मक्खन लगाएं. तवा को गर्म करें. इसमें थोड़ा सा बटर लगा लें. सैंडविच को तवे पर डालकर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें. गरमा-गरम आलू पालक सैंडविच को हरी चटनी, टोमैटो सॉस या चाय के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका
यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी
