Aam Ki Meethi Chutney: आम का सीजन आते ही कच्चे आम से तरह-तरह की स्वादिष्ट डिशेज बनाई जाती हैं. खासकर कच्चे आम की तीखी और खट्टी-मीठी चटनी खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. इसका चटपटा और लाजवाब स्वाद हर किसी को पसंद आता है. अगर आप भी घर पर कुछ आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो कच्चे आम की ये मीठी चटनी जरूर बनाएं. आइए बताते हैं आपको इस आर्टिकल की मदद से घर पर कच्चे आम की मीठी चटनी बनाने की रेसिपी. इसे आप गरमा गरम पराठे के साथ सर्व करके खा सकते हैं.
आम की मीठी चटनी बनाने के लिए क्या चाहिए?
- 2 कच्चे आम (छिले और कटे हुए)
- 2 चम्मच तेल
- 2 चुटकी कलौंजी
- 2 चुटकी अजवाइन
- 1 चौथाई चम्मच सौंफ
- 2 सूखी लाल मिर्च
- 2 तेजपत्ता
- 3 चम्मच गुड़
- 3 चम्मच चीनी (स्वादानुसार कम-ज्यादा करें)
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1 चौथाई चम्मच काला नमक
- स्वादानुसार नमक
- जरूरत अनुसार पानी
आम की मीठी चटनी बनाने का तरीका क्या है?
- सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गरम करें. फिर इसमें कलौंजी, अजवाइन, जीरा, सौंफ, सूखी लाल मिर्च और तेजपत्ता डालें.
- अब इसमें कटे हुए कच्चे आम डालकर 2 मिनट तक भूनें. फिर ढककर 2 मिनट और पकाएं.
- आम जब अच्छे से पक जाए तब आप इसके बाद इसमें गुड़, चीनी, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, नमक और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिला लें. आप चाहे तो इसमें गुड़ या सिर्फ चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- सब कुछ अच्छे से मिलाएं, इसे ढककर 3–4 मिनट तक पकाएं. अब आपकी स्वादिष्ट खट्टी-मीठी आम की चटनी तैयार है.
यह भी पढ़ें: चावल भिगोने की जरूरत नहीं, रेणुका सालुंके की रेसिपी से बनाएं रवा डोसा
