5 मिनट में बनाएं ये टेस्टी ब्रेकफास्ट, सुबह की भागदौड़ होगी आसान

5 Minutes Breakfast Recipe: नाश्ते में झटपट बनाना चाहते हैं कुछ नया और टेस्टी ब्रेकफास्ट, तो आप इस आर्टिकल की मदद से 5 मिनट में बनने वाले ये रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं.

5 Minutes Breakfast Recipe: सुबह के समय अधिकतर लोग अपने काम और बिजी लाइफस्टाइल से व्यस्त रहता है. ऐसे में हर कोई चाहता है कि नाश्ता जल्दी और आसानी से तैयार हो जाए. अगर आपके पास समय कम है, तो आप 5 मिनट में बनने वाली ये आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं. ये न सिर्फ जल्दी बनती हैं, बल्कि खाने में भी लाजवाब लगती है. 

सूजी चीला 

सूजी का चीला मिनटों में बनने वाला नाश्ता है, जिसे आप आसानी से बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सूजी में थोड़ा दही और पानी मिलाकर घोल तैयार करें. फिर इसमें बारीक कटी सब्जियां जैसे प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें. तवा गर्म करके थोड़ा तेल लगाएं और घोल डालकर फैलाएं. दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. 

चीज टोस्ट 

चीज टोस्ट एक बहुत ही आसान और बच्चों का पसंदीदा नाश्ता है. इसे बनाने के लिए ब्रेड स्लाइस पर बटर लगाएं और ऊपर से चीज डालें. चाहें तो थोड़ा काली मिर्च या चिली फ्लेक्स भी डाल सकते हैं. इसे तवे या टोस्टर पर सेकें जब तक चीज पिघल न जाए. ये टेस्टी नाश्ता कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है. 

बनाना शेक 

बनाना शेक बनाने के लिए केला, दूध और थोड़ा शहद या चीनी मिक्सर में डालकर ब्लेंड करें. आप चाहें तो इसमें ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं. 

स्प्राउट्स सलाद 

स्प्राउट्स सलाद बनाने के लिए अंकुरित मूंग या चना लें और उसमें कटा प्याज, टमाटर, खीरा और हरा धनिया मिलाएं. इसके ऊपर से नमक, काली मिर्च और नींबू का रस डालें. इसे निकालकर अब आप सर्व करके खाएं. 

ब्रेड उपमा 

ब्रेड उपमा एक झटपट बनने वाली स्वादिष्ट डिश है. इसे बनाने के लिए ब्रेड के टुकड़े कर लें. फिर कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें राई, करी पत्ता, प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें. अब इसमें ब्रेड के टुकड़े, नमक और हल्के मसाले डालकर अच्छे से मिलाएं. 2-3 मिनट तक पकाकर गरमा गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- How To Make Gravy Thick: इन आसान टिप्स की मदद से घर पर बनाएं परफेक्ट गाढ़ी ग्रेवी

यह भी पढ़ें- How to Make Idli Without Stand: इडली मेकर की जरूरत नहीं! आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट इडली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >