Oats With Milk Benefits: दूध के साथ ओट्स मिलाकर खाने से सेहत को कौन से लाभ मिलते हैं?

Oats With Milk Benefits: ओट्स और दूध दोनों मिलाकर खाने से सेहत पर इसका काफी बेहतरीन प्रभाव पड़ता है. चलिए जानते हैं क्या-क्या है इसके फायदे...

Oats With Milk Benefits: सुबह हो या फिर दोपहर जब भी भूख लगती है तो आमतौर पर लोग दूध के साथ ओट्स खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ओट्स और दूध हमारे हेल्थ के लिए कितने फायदेमंद होते हैं. दरअसल एक ओर दूध में कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स पाया जाता है तो वहीं दूसरी ओर ओट्स में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, जिंक, प्रोटीन, मैग्नीज, कैल्शियम, आयरन, विटामिन-बी, डी के साथ ई भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है. आइए जानते हैं हेल्थ के लिए दूध और ओट्स के फायदे…

इम्यूनिटी बूस्ट करने में

ओट्स और दूध हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है. अगर आप दूध और ओट्स का सेवन करते हैं तो इम्यूनिटी सही रहेगा. क्योंकि दोनों में कई सारे विटामिन्स के साथ-साथ मिनरल्स, जिंक, बीटा-ग्लूकन आदि पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं.

वजन कंट्रोल करने में

बढ़ते वजन को अगर कंट्रोल में करना है तो ओट्स और दूध का सेवन करना शुरू कर दें. क्योंकि इसमें फाइबरकी मात्रा सबसे अधिक होती है, जिसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और पेट भरा हुआ लगता है. इसे खाने से वजन कंट्रोल में रहेगा.

हार्ट को हेल्दी रखें

ओट्स और दूध दोनों को मिलाकर खाने से हार्ट हेल्दी बना रहता है. दरअसल इसमें फाइबर के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स का भी काफी अच्छा सोर्स होता है. जिसे खाने से कोलेस्ट्रॉल से लेकर ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है.

Also Read: गर्मी में एसी चलाकर रहते हैं तो दे रहे हैं इन खतरनाक बीमारियों को दावत

खून की कमी दूर करने में

दूध और ओट्स मिलाकर खाने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है. क्योंकि दोनों में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है. जो हमारे शरीर से एनीमिया की कमी को दूर करने में मदद करते हैं. अगर किसी के शरीर में खून की कमी है तो उन्हें दूध और ओट्स का सेवन करना चाहिए.

कब्ज की समस्या दूर करने में

सुबह हैवी नाश्ता के बाद आमतौर पर देखने को मिलता है कि लोग कब्ज की समस्या से परेशान हो जाते हैं. कई लोगों को गैस, एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं का सामना करना भी पड़ता है. ऐसे में अगर आप चाहे तो सुबह के नाश्ते में दूध के साथ ओड्स का सेवन कर सकते हैं. इसे खाने से आपकी आंतों की सफाई भी हो जाएगी साथ ही कब्ज की समस्या भी दूर हो जाएगी.

Also Read: कैसे करें तरबूज के बीजों का हेल्थ के लिए इस्तेमाल, जानिए इसके फायदे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >