इस साग के आगे पालक और सरसों भी फेल, गर्मी में खा लिये तो कैंसर और दिल की बीमारी हो जाएगी छू-मंतर

Koinar Saag Benefits: गर्मियों में मिलने खास तौर पर मिलने वाला कोइनार साग झारखंड में पाया जाता है. जानिए इसके फायदे, पोषक तत्व और बनाने का तरीका इस लेख में.

Koinar Saag Benefits: झारखंड में कई ऐसे साग हैं जिसके बारे में बहुत सारे लोगों को नहीं पता होगा. जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है बल्कि ये हमारे लिए सेहत का खजाना होता है. ऐसे ही एक साग है जो खासकर गर्मियों में आसानी से मिल जाता है. इसका नाम है कोइनार साग. पालक, मेथी और सरसों की तरह ही इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाये जाते हैं. खासकर ये शुगर मरीजों के लिए फायदेमंद होता है. यहां के आदिवासी समुदाय समेत अन्य लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं.

इसमें क्या-क्या पोषक तत्व होते हैं?

कोइनार साग में आयरन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं. इसकी पत्तियां ऊंट के पैरों जैसी दिखती हैं. इसे आप चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं. कई लोग इसका सूप बनाकर भी पीते हैं. इसे उबालकर स्टोर भी किया जा सकता है. इसलिए इसे फालतू समझने की भूल करें. अगर आपको बाजार में दिखे तो जरूर खरीदें.

Also Read: Coconut Kheer Recipe in Hindi: मॉडर्न ट्विस्ट के साथ घर पर बनाएं मलाईदार नारियल की खीर

कैसे बनाएं?

कोइनार साग को भी दूसरे सागों की तरह प्याज, लहसुन, हरी मिर्च और तेल के साथ बनाया जाता है.

कोइनार साग खाने के फायदे

  • गर्मियों में शरीर को ठंडक देता है
  • पाचन ठीक रहता है और पेट ठंडा रहता है
  • आयरन की कमी को दूर करता है
  • दिल को स्वस्थ रखता है
  • डायबिटीज, हार्ट डिजीज और कैंसर के खतरे को कम करता है
  • कब्ज की दिक्कत नहीं होती
  • खून साफ करता है और त्वचा में निखार लाता है
  • रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है

Also Read: Rajma Wrap Recipe: बच्चों को टिफिन में दें ये मजेदार ट्विस्ट, ट्राई करें ये हेल्दी और टेस्टी राजमा रैप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >