Figs In Summer: गर्मी में अंजीर कैसे खाएं, यहां जानें बेस्ट तरीका और इसके फायदे

Figs In Summer: गर्मी में अंजीर कैसे खाएं और इसके फायदों के बारे में आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे. तो चलिए जानते हैं पूरी डिटेल...

Figs In Summer: गर्मियों के मौसम में अंजीर खाना बहुत ही लाभदायक होता है. अंजीर में विटामिन, मिनरल और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंत होते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर के ऊर्जा स्तर को बढ़ाते हैं और बिमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत करते हैं. इसके साथ ही, अंजीर में विटामिन बी6, बी12 और कैल्शियम भी होता है जो हड्डियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. हम आज इस आर्टिकल में बताएंगे गर्मी में अंजीर खाने का बेस्ट तरीका और इसके फायदे….

गर्मी में अंजीर कैसे खाएं

अंजीर में तासीर होता है. अगर आप गर्मी के मौसम में अंजीर खाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए एक कप पानी में रातभर अंजीर को भिगोकर रख दें. ताकि सुबह तक उसकी तासीर ठंडी हो जाए. इसके बाद अंजीर खाएं. यही अंजीर खाने का सबसे बेस्ट तरीका है.

दूध के साथ

गर्मी में अंजीर खाने का सबसे बेस्ट तरीका उसे दूध में भिगोकर थोड़ी देर क लिए रख दें और फिर खाएं. क्योंकि अंजीर में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो सबसे हेल्दी और पौष्टिक होता है. अगर आप अंजीर को दूध के साथ खाते हैं तो इससे आपका इम्युनिटी बढ़ेगा.

ये हैं अंजीर खाने के फायदे

  • अंजीर एक प्रकार का फल है जिसे बहुत सारे लोग पसंद से खाते हैं. अंजीर खाने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों में सुधार हो सकती है.

Also Read: पीरियड्स के दौरान कम ब्लीडिंग होने का क्या है कारण, यहां जानें

  • अंजीर में फाइबर, विटामिन, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, कैरोटीनॉइड्स और एंटिऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये सभी तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते हैं और हमारे स्वास्थ्य को हेल्दी रखने में मदद करते हैं.

Also Read: बच्चों के सिर में दर्द क्यों होता है, जानें कारण

  • अंजीर खाने से शरीर में तंदरुस्ती बढ़ाती है. यह हमारी पाचन प्रक्रिया को सुधारता है और उच्च आयरन के साथ हमारे शरीर को ऊर्जा पहुंचाता है. इसमें मौजूद एंटिऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और उम्र के लक्षणों को कम करता है.

Also Read: किस वजह से होता है फैटी लिवर, जानें इसके पीछे का कारण

  • अंजीर खाने से हृदय रोगों का भी खतरा कम होता है. यह दिल के लिए फायदेमंद होता है और रक्त प्रवाह को संतुलित रखने में मदद करता है. इसे खाने से कई तरह के कैंसर से भी बचा जा सकता है.

Also Read: पुरुषों के लिए खजाना है सहजन, जानें इसके फायदे

  • अंजीर का सेवन करने से आंत की समस्याएं दूर होती हैं. इसके मौजूद गुणकारी गुण आंत को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और कब्ज़ के खतरे को कम करते हैं.

Also Read: निद्रा की समस्या को न करें इग्नोर, हो सकती है ये गंभीर बीमारियां

  • अंजीर के सेवन से रक्तचाप को भी कंट्रोल किया जा सकता है और डायबिटीज से भी बचाव हो सकता है. इसके उपयोग से आँखों को एक्सीडेंट्स से भी बचाया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >