Yuzvendra Dhanashree Net Worth: युजवेंद्र चहल या धनश्री वर्मा, पति-पत्नी में से कौन है ज्यादा अमीर

Yuzvendra Dhanashree Net Worth: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा अपनी तलाक रूमर्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. आइये जानते हैं पति और पत्नी में सबसे ज्यादा अमीर कौन है.

Yuzvendra Dhanashree Net Worth: भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री की शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही है. खबरें आ रही है कि दोनों एक दूसरे से तलाक लेने वाले हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है. साथ ही सभी तसवीरें भी डिलीट कर दी. हालांकि युजवेंद्र और धनश्री ने अभी तक अपनी तलाक रूमर्स पर कुछ ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. आइये जानते हैं दोनों में से सबसे ज्यादा अमीर कौन है.

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की जानें नेटवर्थ

धनश्री वर्मा पेशे से कोरियोग्राफर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेटवर्थ लगभग 25 करोड़ रुपये है. धनश्री ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए अच्छी कमाई करती हैं. जल्द ही उनकी तेलुगु फिल्म भी आने वाली है. वहीं युजवेंद्र चहल की सालाना नेटवर्थ करीब 45 करोड़ रुपए है. वह आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स से खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्हें 18 करोड़ में खरीदा गया था. युजवेंद्र क्रिकेट के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करते हैं.

कैसे शुरू हुई चहल और धनश्री की लवस्टोरी

युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में गुरुग्राम में एक खूबसूरत समारोह में मुंबई की डेंटिस्ट और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से शादी की थी. उनकी लव स्टोरी तब शुरू हुई, जब चहल ने धनश्री के यूट्यूब डांस क्लास के लिए साइन अप किया था. धीरे धीरे उनकी दोस्ती बढ़ती गई और जल्द ही यह प्यार में बदल गया.

धनश्री वर्मा के बारे में

धनश्री वर्मा का जन्म 27 सितंबर 1996 को दुबई में हुआ था. कम ही लोग जानते हैं कि धनाश्री वर्मा पेशे से डेंटिस्ट हैं. उन्होंने 2014 में मुंबई के डीवाई पाटिल कॉलेज में दंत चिकित्सा की पढ़ाई की, लेकिन डांस उनका पहला प्यार था. डांस के प्रति अपने जुनून को देखते हुए धनश्री ने यूट्यूब पर एक चैनल बनाया और डांस वीडियो अपलोड करना शुरू कर दिया. धीरे धीरे एक्ट्रेस काफी पॉपुलर हो गई.

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या के बाद युजवेंद्र चहल- धनश्री वर्मा भी ले रहे तलाक? कपल ने इंस्टा पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो, डिलीट की फोटोज

यह भी पढ़ें- Jhalak Dikhhla Jaa 11 में धनश्री वर्मा की परफॉर्मेंस पर युजवेंद्र चहल ने तोड़ी चुप्पी, तारीफ में कही बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >