Ranbir Kapoor Ram Character Preparation: रणबीर कपूर ने अपने करियर में कई अलग-अलग किरदार निभाए और काफी बखूबी से उन किरदारों को पर्दे पर उतारा, हालांकि उनके लिए भगवान श्री राम का किरदार निभाना काफी मुश्किल रहा. रणबीर निर्देशक नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. रणबीर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस महत्वपूर्ण भूमिका और उसकी तैयारियों के बारे में खुलकर बात की.
Ranbeer Kapoor Rama Preparation: रणबीर के राम किरदार के प्रिपरेशन के बारे में
रणबीर कपूर ने फिल्म के को-स्टार यश, डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के साथ सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म को लेकर एक पैनल डिस्कशन में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने 'फैनवर्सेशन' से बातचीत में बताया कि फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए उन्होंने किस तरह तैयारी की.
उन्होंने बताया कि, उनके लिए बॉडी बनाना, एक्शन सीखना या डांस की तैयारी करना उनके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं था. उनके मुताबिक, इन चीजों पर काम करना एक तरह की बाहरी तैयारी है. सबसे ज्यादा मुश्किल तो तब था जब उन्हें भगवान राम के विचारों और उनकी सीख को गहराई से समझना था, जो इस किरदार के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है.
रणबीर ने आगे बताया, उनको राम का किरदार काफी सरल और स्वाभाविक तरह से दिखाना था, ताकि हर उम्र के लोग उससे जुड़ सकें. उनके हिसाब से सिर्फ शारीरिक रूप ही बदलना काफी नहीं था, बल्कि भगवान राम के जीवन और उनकी शिक्षाओं को समझना इस भूमिका की असली तैयारी थी.
Ranbir Kapoor as Lord Rama: राम के विचारों को समझा और ध्यान किया - रणबीर कपूर
रणबीर ने यह भी बताया की भगवान राम के विचारों और मानसिकता को समझने के लिए काफी अध्ययन किया और कई विद्वानों से बातचीत की. उन्होंने इस किरदार के लिए करीब दो साल तक योग का अभ्यास भी किया और उनके एक गुरु, सुवीर, ने भी उन्हें भगवान राम की शिक्षाओं को गहराई से समझने में मदद की. एक्टर ने उनके साथ लंबे समय तक ध्यान किया. रणबीर का मानना है कि भगवान राम को सही तरीके से समझने के लिए मूल ग्रंथों का अध्ययन करना जरूरी है, क्योंकि उनके बारे में अलग-अलग ग्रंथों और कई रूपों में जानकारी मिलती है.
Ramayana Trailer Postponed: रामायण ट्रेलर हुआ पोस्टपॉनड
सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में 'रामायण' की टीम की मौजूदगी के साथ शुक्रवार सुबह फिल्म के ट्रेलर के ग्लोबल लॉन्च के साथ होना था. हालांकि, सुबह 8 बजे होने वाली ट्रेलर रिलीज को कुछ घंटे पहले ही आगे बढ़ा दिया गया.
प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर बताया कि 'रामायण' को दुनियाभर तक पहुंचाना उनका सपना है और सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर यह सपना पूरा होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब फिल्म का ट्रेलर बाद में एक नई तारीख पर दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा.
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सिनेमा के 100 से ज्यादा सालों के इतिहास में यह एक गर्व का पल होगा, क्योंकि 'रामायण' को एक बड़ी हॉलीवुड फिल्म की तरह पूरी दुनिया के सामने पेश किया जाएगा. इससे दुनियाभर के लोगों को भारतीय संस्कृति और हमारी समृद्ध कहानियों को एक नए नजरिए और उत्साह के साथ जानने का मौका मिलेगा.
About Film Ramayana: रामायण के बारे में
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' दो भागों में रिलीज होने वाली एक भव्य फिल्म है. इसका पहला भाग इस साल नवंबर में सिनेमाघरों में आएगा. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी सीता और यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. इसके अलावा, रवि दुबे, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर समेत कई अन्य कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं. 'रामायण' का पहला भाग नवंबर में दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
