Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की मां अक्षरा को हत्यारी कहेगा ये शख्स, अरमान के रिश्ते को बर्बाद करने की देगा धमकी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि संजय के हाथ एक पेपर लगेंगे, जिसमें अभीरा के नाम मनीष की आधी संपत्ति दिखाई देगी. वह सच का पता लगाएगा, कि अक्षरा अभीरा की मां है. वह अरमान को धमकी देगा कि पोद्दार फैमिली को सारी सच्चाई बता देगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी चार्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. हमने देखा कि अभीरा और अरमान की जिंदगी में बहुत कुछ हुआ है. उन्होंने शादी तो कर ली लेकिन विद्या ने उन्हें शाप दिया और कहा कि वे सुखी जीवन नहीं जी सकते. उन्होंने पोद्दार हाउस छोड़ने के लिए भी कहा, लेकिन दादीसा ने उन्हें रोक दिया और विद्या को जमकर सुनाया. लेकिन विद्या आज भी उनसे बात नहीं कर रही है और बात-बात पर ताने मारती रहती है. इसका असर अभीरा और अरमान के रिश्ते पर पड़ा है. अरमान अभीरा को नजरअंदाज कर रहा है. उसे लग रहा है कि वो एक अच्छा बेटा नहीं बन सका.

मनीष किस बात से है खुश

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में हमने यह भी देखा कि अभीरा विद्या के जन्मदिन की तैयारी कर रही है. वह विद्या को मनाने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है. अरमान ने उनसे यहां तक ​​कहा कि वह तैयारी न करें, क्योंकि इससे मां को ठेस पहुंचेगी. हमने रूही और अभीरा को एक-दूसरे के करीब आते देखा. मनीष इस बात से खुश हैं, क्योंकि आखिरकार बहनें एक साथ आ रही हैं.

संजय कौन से पेपर्स देखकर हो जाएगा शॉक्ड

मनीष ने रूही को यह सच नहीं बताया कि अभीरा अक्षरा की बेटी है, क्योंकि वह जानता है कि इससे रिश्ते पर असर पड़ेगा और रूही अभीरा से नफरत करेगी. आपको बता दें कि रूही का मानना ​​​​है कि अक्षरा ने उसकी मां आरोही को मार डाला. राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि संजय को मनीष गोयनका की कानूनी संपत्ति के कागजात मिलेंगे, जहां उन्होंने आधी संपत्ति अभीरा के नाम होगी.

अभीरा की मां अक्षरा क्यों है हत्यारी

संजय को पता चल जाएगा कि अक्षरा मनीष गोयनका की पोती है. वह अक्षरा के लिए रूही की नफरत के बारे में भी पता लगाएगा और पोद्दार परिवार को यह बताने का फैसला करेगा, ताकि रूही अभीरा से भी नफरत करने लगे, लेकिन उससे पहले, वह अरमान को सारी बातें बताएगा और उसे धमकी देगा कि वह रूही के सामने अभीरा की सच्चाई उजागर कर देगा और उनके रिश्ते को बर्बाद कर देगा. वह धमकी देगा कि वह पोद्दार परिवार को बता देगा कि अभीरा की मां अक्षरा हत्यारी है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में अभिमन्यु की मां मंजरी ने वापसी को लेकर तोड़ी चु्प्पी, कहा- मुझे अप्रोच…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की जाल में नहीं फंसेगी अभीरा, मां नहीं बन पाने की खबर जान करेगी ये काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >