Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से रोहित की चली जाएगी जान, फिर से रूक जाएगी अभीर-अरमान की शादी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही एक चौंकाने वाला ट्विस्ट आने वाला है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा की अरमान और अभीरा की शादी के लिए दादी सा मान गई है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बड़ा ड्रामा देखने मिलेगा, जिसे देखकर दर्शक काफी एंटरटेन होंगे. दादी सा अरमान और अभीरा की शादी के दिन ही अभीरा को किडनैप कर लेगी. अरमान जब ये जानेगा तो वो काफी गुस्सा होगा. अरमान दादी सा से ऐसा करने के पीछे वजह पूछेगा. दादी सा उसे बताएगी कि वो एक ग्रैंड शादी चाहती है और इसलिए उन्होंने ऐसा किया. दादी सा की बातें सुनकर अभीरा काफी भावुक हो जाती है. वहीं, रूही दादी सा के फैसले से खुश नहीं है. वो किसी भी कीमत पर अरमान और अभीरा की शादी होते नहीं देख सकती है.

अभीरा और अरमान की शादी के लिए राजी हुई दादी सा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान खुशी से एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं. दोनों खुश है कि दादी सा उनकी शादी करा रही है. दादी सा विद्या से कहती है वो अरमान और अभीरा की धूम-धाम से शादी करेगी. वहीं, अरमान और अभीरा एक रोमांटिक पल शेयर करेंगे. अभीरा अपना व्रत तीज तोड़ती है. दूसरी तरफ रूही अभीरा और अरमान की शादी की तैयारी करते सबको देखकर काफी गुस्सा हो जाएगी. हालांकि रूही से रोहित वादा करता है कि उसकी खुशी उसके लिए सबसे जरूरी है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा अरमान, अभीरा को कहेगा ‘लालची’, आएगा बड़ा ट्विस्ट

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में लीप आने को लेकर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन शाही के…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को बर्बाद करने के लिए संजय बुन रहा षड्यंत्र, पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा ये शख्स

क्या रोहित की चली जाएगी जान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रोहित की जान चली जाएगी. टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो रोहित को पता चलेगा कि रूही ने उसे फिर से धोखा दिया है तो, वो अपनी जान लेने की कोशिश करेगा. रोहित अपने भाई अरमान की बाहों में दम तोड़ेगा और पोद्दार परिवार दुख में डूब जाएगा. पोद्दार परिवार के सामने ये राज खुलेगा कि रूही की वजह से रोहित ने अपनी जान ली है. दादी सा रोहित की हत्या का दोषी रूही को ठहराएगी. अब सच में ऐसा होगा या नहीं, ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >