Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस वजह से दादीसा ने अभीरा को किया था किडनैप, रूही को मिला बड़ा धोखा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाले हैं, क्योंकि दादीसा ने अभीरा और अरमान की शादी के लिए फाइनली हां कह दी और रूही को बड़ा धोखा दिया.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित, गर्विता संधवानी और रोमित राज स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी बेहतरीन कहानी और स्टोरी लाइन से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. मेकर्स ने अरमान और अभीरा के शादी ड्रामा के साथ सभी को बांध रखा है. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड्स में निश्चित रूप से दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे. दादीसा इस कपल को आशीर्वाद देने के लिए तैयार है, लेकिन रूही दादीसा को बरगलाने की कोशिश करती है और अरमान और अभीरा की शादी को बर्बाद करना चाहती है. दादीसा जो अभिरा के खिलाफ है, शादी रोकने की पूरी कोशिश करती है. वह उसका अपहरण कर लेती है. अरमान हार नहीं मानता और अपने प्यार की तलाश करता है. रोहित अभीरा को ढूंढने में अरमान की मदद करता है. दूसरी ओर, रूही जश्न मनाती है क्योंकि अरमान और अभिरा की शादी नहीं होगी.

दादीसा ने रूही को दिया धोखा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, दादीसा को रूही की पीठ में छुरा घोंपते हुए देखा जाएगा, क्योंकि वह अरमान और अभीरा की शादी को स्वीकार कर लेती है. दादीसा अभीरा को अपनी बहू मानकर सभी को शॉक्ड कर देती है. रूही अंदर तक हिल जाती है, क्योंकि उसकी प्लानिंग बुरी तरह फेल हो जाती है. खैर, दादीसा ने इस बात का भी खुलासा किया कि उसने अभीरा का अपहरण क्यों किया किया था. उन्होंने कहा कि वह सबकुछ सरप्राइज और ग्रैंड तरीके से करना चाहती थी. अभीरा यह जानकर खुश हो ���ाती है कि दादीसा ने उसे स्वीकार कर लिया है और उन्हें गुब्बारा देकर थैंक्यू कहती है.

Also Read-Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल

अभीरा ने परफेक्ट बहू बनने का किया वादा

अभीरा इन-दिनों सांतवें आसमान पर है और खुश है कि दादीसा ने उसे आशीर्वाद दिया और अरमान संग शादी के लिए हामी भर दी. वह उनके पैर छूती नजर आएंगी और परिवार में एडजस्ट करने का वादा करेंगी. अभीरा कहती है कि वह दादीसा को खुश रखेगी. दादीसा के साथ अभीरा की केमिस्ट्री दर्शकों को जरूर मजेदार लगेगी. अब आने वाले एपिसोड में क्या होगा, क्या रूही कुछ प्लान करेगी, जिससे दोनों की शादी बर्बाद हो जाए, या फिर कपल खुशी-खुशी शादी करके अपनी जिंदगी जीएंगे.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया नए शो से टीवी स्क्रीन पर करेंगे वापसी, बोले- रोमांच के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >