Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की मौत से पहले अरमान करेगा उससे शादी, दादीसा देगी आशीर्वाद

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: स्टारप्लस का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ एंटरटेनिंग होता जा रहा है. जहां अरमान को पता चलता है कि अभीरा को गंभीर बीमारी है, जिसके बाद दादीसा का कलेजा पिछल जाता है और वो दोनों की शादी के लिए हामी भर देती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: राजन शाही का पॉपुलर टेलीविजन शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अभीरा और अरमान की लव स्टोरी को दिखा रही है, दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री भी काफी पसंद आ रही है. हालांकि इसी बीच रोहित की दोबारा एंट्री हुई और दोनों की लाइफ में फिर से उथल-पुथल शुरू हो गई. रोहित अरमान और रूही को माफ करने के लिए तैयार नहीं हैं. उसे पता चलता है कि रूही अभी भी अरमान से ही प्यार करती है. जिसके बाद वह उसे तलाक देना चाहता है. इधर अरमान अभीरा पर गुस्सा हो जाता है, क्योंकि अभीरा रूही की वकील बन गई है.

अभीरा को बुरा भला कहता है अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में, अरमान अभीरा से कहता है कि उसने रूही वाले फैसले से उसे निराश किया है. वह उसे भला-बुरा कहता है, ये बातें सुनकर अभीरा फूट-फूटकर रोने लगती है. कावेरी उसे सबसे बुरा इंसान कहती है और रोहित और रूही की शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाती है. कावेरी का कहना है कि अभीरा उन्हें साथ देखकर जलती है. दूसरी ओर, अभीरा और अरमान अपनी लड़ाई से परेशान हो जाते हैं, जबकि अभीरा सोचती है कि वह उससे नफरत करता है. अभीरा को लगता है कि अरमान उसे नजरअंदाज कर रहा है और फिर से दूर जा रहा है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस एक गलती की वजह से अभीरा से नाता तोड़ देगा अरमान, नहीं जान पाएगा प्रेग्नेंसी के बारे में

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: खतरे में है रूही की जान, क्या रोहित अपनी पत्नी को कर देगा माफ

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को बर्बाद करने के लिए संजय बुन रहा षड्यंत्र, पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा ये शख्स

शादी कर लेंगे अभीरा अरमान

अभिरा और अरमान ने लड़ाई न करने का फैसला किया, क्योंकि वे पहले ही बहुत परेशानी का सामना कर चुके हैं. दोनों मिलते हैं और एक दूसरे को गले लगाते हैं. वे तय करते हैं कि वे अपने रिश्ते में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने देंगे. अरमान को पता चलता है कि अभीरा की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं है. अभीरा का ब्लड टेस्ट भी हुआ है और वह रिपोर्ट लेने जाता है. अरमान यह जानकर हैरान हो जाता है कि अभीरा एक बीमारी से पीड़ित है. वह इस बात को अभीरा और पूरे पोद्दार परिवार से छुपाने का फैसला करता है. इधर कावेरी दोनों के रिश्ते को फाइनली अपना लेती है. जिसके बाद अरमान और अभीरा शादी करने की योजना बनाते हैं. दादीसा को लगता है कि जब तक अभीरा जिंदा है, वह अरमान के साथ ही रहे. अभीरा और अरमान मौत का सीन होने से पहले शादी कर लेंगे.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित को तलाक देगी रूही, अरमान के खिलाफ ये शख्स दीदासा के मन में भरेगा नफरत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >