Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कबड्डी मैंच जीतने के बाद अभीरा को गोद में उठाता है अरमान, रूही को आएगा पैनिक अटैक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम कबड्डी मैच होते हुए देखेंगे. जहां पोद्दार परिवार जीत जाते हैं और इसका जश्न मनाते हुए अरमान अभीरा को गोद में उठा लेता है और उसे कसकर गले भी लगाता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी मजेदार कहानी से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. टीआरपी लिस्ट में भी ये टॉप 3 पर रहा है. शो अरमान और अभीरा के इर्द-गिर्द घूमती है. जहां दोनों एक दूसरे संग प्यार में है. हालांकि दादीसा उन्हें एक होते नहीं देखना चाहती है. हाल ही में रोहित पोद्दार की भी एंट्री हुई है. जिसके बाद ड्रामा और भी ज्यादा एंटरटेनिंग हो गया है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम एक कबड्डी मैच देखेंगे. अभीरा, अरमान, रोहित, रूही के साथ पूरा पोद्दार परिवार इसमें भाग लेंगे.

पोद्दार परिवार खेलेंगे कबड्डी मैच

दरअसल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि आर्यन को उसके सीनियर्स पीटते हैं. तब अभीरा कबड्डी मैच खेलने की उनकी चुनौती स्वीकार करती है. अगर वे हार गए, तो दादीसा को माफी मांगनी पड़ेगी. तो टीम पोद्दार्स में अरमान, अभिरा, रूही, मनीषा चाची, चारू, कृष, रोहित हैं. अब, कबड्डी मैच की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. जाहिर है, अभीरा ही मैच की स्टार है. वह टीम के लिए स्कोर इकट्ठा कर रही है और सभी खुश होते हैं.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने अपकमिंग एपिसोड से उठाया पर्दा, बोले- रोहित ने मुझे भाई मानने से मना…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रोडक्शन ने मुझसे बात…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया को रिप्लेस करने पर रोमित राज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रोहित की एंट्री…

अभीरा को सबके सामने गोद में उठा लेगा अरमान

पोद्दार परिवार अभीरा की वजह से ये मैच जीत जाते हैं और खुशी से झूमते हुए अरमान सबके सामने अभीरा को गोद में उठा लेता है और उसे कसकर गले भी लगाता है. यही नहीं रूही को पैनिक अटैक आता है, जिसके बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर जाती है. अरमान और अभीरा के बीच बढ़ती नजदीकियों का असर रूही पर पड़ रहा है. वह उन्हें हंसते हुए और एक साथ अच्छा समय बिताते हुए देखती है और दुखी महसूस करती है. वह आज भी अरमान से प्यार करती है.

अरमान अभीरा को अलग करेगी रूही

हालांकि अरमान अपनी लाइफ में आगे बढ़ गया है और अभीरा के साथ नई जिंदगी शुरू कर रहा है. इधर रूही रोहित की पत्नी होने के नाते पोद्दार हाउस में है. आने वाले एपिसोड में हम देख सकते हैं कि रूही अरमान और अभीरा को अलग करने की योजना बनाएगी. वह दोनों के बीच गलतफहमी पैदा कर सकती है. इधर रोहित भी रूही से काफी नाराज हैं. क्या वह उसे कभी माफ कर पाएगा? इसके अलावा क्या दादीसा, अरमान और अभीरा की शादी को कभी स्वीकार करेगी?

Entertainment Trending Videos

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित ने अरमान को भाई के रूप में अपनाया, रूही अभीरा के खिलाफ रचेगी षड्यंत्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >