Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: LLB एग्जाम पास कर वकील बनी अभीरा, माधव और विद्या के रिश्ते में आई खट्टास

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां अभीरा ने फाइनली अपनी एलएलबी परीक्षा पास कर ली है और अब वह वकील बन गई है. इधर विद्दा और माधव का रिश्ता खराब हो रहा है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान ने आखिरकार कबूल कर लिया है कि वह अभीरा से प्यार करता है. उसे अपनी फीलिंग्स को समझने में काफी समय लग गया और अब वह अभीरा से माफी मांगने पर तुला हुआ है. वह अभीरा को माफ करने और उसके प्यार को स्वीकार करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है, माधव, जो अरमान के पिता हैं, नहीं चाहते कि अभीरा अरमान को इतनी आसानी से माफ कर दे. अब पोद्दार हाउस में दो टीमें हैं. कुछ ऐसे भी हैं, जो चाहते हैं कि अभीरा-अरमान फिर से एक हो जाएं, लेकिन दादीसा और अन्य लोग इस मिलन से सहमत नहीं हैं. अपकमिंग एपिसोड में, हम टीम अभीरा को जश्न मनाते हुए देखेंगे क्योंकि वह अपनी एलएलबी परीक्षा पास कर लेगी.


एलएलबी परीक्षा में पास हुई अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में, हम देखते हैं कि माधव, कृष, चारू और अन्य लोग खुश हैं, क्योंकि अभीरा ने एलएलबी परीक्षा पास कर ली है. वे सभी जश्न मना रहे हैं और नाच रहे हैं, क्योंकि अभीरा ऑफिशियल तौर पर वकील बन गई है. अरमान जो उसके घर के बाहर खड़ा है, यह सब सुन लेता है. वह काफी खुश हैं और कहता है कि अभीरा की मां अक्षरा को उस पर बहुत गर्व होगा. वह यह भी कहता हैं कि उसे भी अभीरा पर गर्व है. अरमान लगातार अभीरा से माफी मांग रहा है और उसके प्यार को जीतने की पूरी कोशिश कर रहा है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को पता चली अभीरा की सच्चाई, पोद्दार हाउस में अपनी पत्नी को लाएगा वापस

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के पुराने अरमान क्या बिग बॉस ओटीटी 3 में लेंगे भाग, एक्टर बोले- मैं उस चीज के लिए…


माधव और विद्या का खराब हो रहा है रिश्ता

फैंस उन सभी कोमल पलों को पसंद कर रहे हैं, जो अभीमान दिखा रहे हैं. बारिश में रोमांटिक पलों से लेकर मीठी नोक-झोंक तक, ये सिर्फ प्यार हैं. रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला की केमिस्ट्री शहर में चर्चा का विषय बन गई है. वे वर्तमान में टेलीविजन के टॉप हिट ऑन-स्क्रीन जोड़ी हैं. जहां अरमान और अभीरा करीब आ रहे हैं, वहीं माधव और विद्या का रिश्ता खराब हो रहा है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले ट्विस्ट मजेदार होने वाले हैं.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से निकाले जाने पर शहजादा धामी के छलके आंसू, कहा- डायरेक्टर ने कहा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >