Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: अभीरा-अरमान का रिश्ता हुआ खत्म, अक्षरा की बेटी ने छोड़ा पोद्दार हाउस

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्वि्स्ट काफी मजेदार होने वाले है, क्योंकि अभीरा ने आखिरकार पोद्दार हाउस छोड़ दिया है और मसूरी में रहना का फैसला किया. हालांकि बीच रास्ते में उसे गुंडे मिल जाते है, जो उसे परेशान करते हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. फैंस शो से जुड़े हुए हैं, क्योंकि पोद्दार हवेली में बहुत सारा ड्रामा चल रहा है. रोहित पुरोहित, समृद्धि शुक्ला और गर्विता साधवानी के बीच का लव ट्रायंगल सभी को पसंद आ रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि पोद्दार को अरमान और अभीरा की 1 साल की शादी की डील के बारे में पता चलता है. पोद्दार के घर में हर कोई नाराज है और यहां तक ​​कि अरमान भी अभीरा से काफी नाराज है.


पोद्दार हाउस छोड़ देती है अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए प्रोमो में, हम देखते हैं कि अरमान कावेरी उर्फ ​​दादीसा को यह कहकर शांत करने की कोशिश करते हैं कि उन्होंने अक्षरा को वादा किया था कि वह अभीरा की देखभाल करेंगे और उसे अपने पैरों पर खड़ा करेगा. इस वादे के कारण ही वह अभीरा को पोद्दार हाउस में लेकर आया. अभीरा सब कुछ सुनती है और पोद्दार हाउस हमेशा के लिए छोड़ने का फैसला करती है. वह अरमान को खरी-खोटी सुनाती है और कहती है कि उसे जिम्मेदारियों से मुक्त कर रही है.

पोद्दार हाउस छोड़ मसूरी में रहेगी अभीरा
अभीरा अपना बैग लेती है और पोद्दार के घर से निकल जाती है. अभीरा के बाहर निकलते ही दादीसा ने दरवाजा बंद कर दिया. अब, आने वाले ट्विस्ट अभीरा पर बेस्ड होंगे, क्योंकि उसने घर छोड़ दिया है और अब उसे हर चीज अकेले ही करना होगा. हम देखेंगे कि अभीरा अगले तीन महीने तक हॉस्टल में रहने का फैसला करेगी और फिर मसूरी चली जाएगी. हालांकि, रास्ते में अभीरा को गुंडे मिल जाएंगे, जो उसे काफी परेशान करेंगे. क्या अरमान अपनी पत्नी को बचाने आएगा, या फिर एक अलग ही ट्विस्ट मेकर्स जोड़ेंगे. इस बीच, मनीष को भी अभीरा की चिंता होगी. उसे लगेगा कि कुछ गड़बड़ है और अभीरा मुसीबत में है.

Also Read-Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शहजादा धामी को शो से बाहर निकालने पर राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सेट पर चिल्लाते थे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >