Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode: कृष की चाल से वाणी की सच्चाई का होगा पर्दाफाश, पति अरमान को धोखा देगी अभीरा?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कृष, वाणी को पार्टी में लाने का प्लान करता है. वाणी उसकी बातों में आकर पार्टी में आ जाती है. मेहर उसको देखकर काफी गुस्सा हो जाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान को अच्छा नहीं लगता कि वाणी अकेले कमरे में रहे. अरमान, अभीरा से कहता है कि सब लोग नीचे जश्न मना रहे हैं और वाणी ऊपर अकेले है. वह उसे वाणी को नीचे लाने के लिए कहता है. अभीरा कहती है कि मेहर के सामने वाणी नहीं आनी चाहिए. दूसरी तरफ वाणी अपने कमरे में आराम कर रही होती है, तभी शॉर्ट सर्किट से जाग जाती है. वह शॉर्ट सर्किट देखकर डर जाती है.

वाणी को देखकर मेहर खो देगी अपना आपा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कावेरी, अभीरा से मैजिक शो शुरू करने के लिए कहती है. अभीरा जो केक लेकर आती है, कियारा उसकी तारीफ करती है और दोबारा खाने के लिए मांगती है. सुरेखा उसे दोबारा केक नहीं लेने देती और कहती है कि ज्यादा खाने पर प्रेग्नेंसी से जुड़ी दिक्कतें हो सकती है. इस बीच कृष, वाणी को नीचे सबके सामने आने के लिए मजबूर करता है. वाणी नीचे आ भी जाती है और मेहर उसे देखकर काफी परेशान हो जाती है. वह मित्तल को बताती है कि वाणी, रजत की बेटी है. फिर कृष चालाकी से वाणी को बहकाकर और सभी मेहमानों के सामने उसे लाइमलाइट में लाकर अपना प्लान पूरा करता है.

अरमान जान जाएगा वाणी का सच

मेहर और मित्तल पोद्दार परिवार को बताता है कि वाणी, रजत की बेटी है. अरमान ये सुनकर हैरान हो जाता है और अभीरा से सच्चाई पूछता है. अभीरा उसे बताती है कि मेहर सच बोल रही है कि वाणी सच में रजत की बेटी है. अरमान को मित्तल, अभीरा के खिलाफ भड़काने की कोशिश करता है. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान, वाणी को लेकर अभीरा के झूठ बोलने पर उसपर गुस्सा करता है. वह उसपर धोखा देने का आरोप लगाता है. अभीरा कहती है कि उसने उसे कभी धोखा नहीं दिया है. वह खुलासा करती है कि मेहर ने ही रजत को मारा है. ये सच्चाई आते ही अरमान पूरी तरह से हैरान हो जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >