राजपाल यादव ने फिर किया काम शुरू, ‘Wheel of Fortune’ के सेट से वायरल हुई VIDEO

Wheel of Fortune: 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में जमानत मिलने के बाद राजपाल यादव फिर से काम पर लौट आए हैं. अक्षय कुमार के गेमिंग रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट से उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं.

Wheel of Fortune: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव एक बार फिर काम पर लौट आए हैं. 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में जमानत मिलने के बाद उन्हें हाल ही में अक्षय कुमार के गेमिंग रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट पर देखा गया. सेट पर वह एकता कपूर और वामिका गब्बी के साथ नजर आए. शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

सेट पर पैपराजी से मजाकिया अंदाज में मिले एक्टर

इसी बीच सोशल मीडिया पर सामने आई एक क्लिप में राजपाल यादव सेट पर मौजूद पैपराजी से हंसते-मुस्कुराते बातचीत करते दिखाई देते हैं. उन्होंने तस्वीरों के लिए पोज भी दिए. इसी दौरान जब फोटोग्राफर्स ने ‘पानी’ चिल्लाया तो राजपाल ने मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया, जिससे लोगों को उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया’ का मशहूर सीन याद आ गया. उनका यह हल्का-फुल्का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

क्या है 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस का मामला?

दरअसल, यह मामला साल 2012 से जुड़ा है. बताया जाता है कि राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई, जिसके कारण वह रकम समय पर नहीं चुका सके। ब्याज बढ़ने के साथ यह रकम करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई और मामला चेक बाउंस तक जा पहुंचा.

मुश्किल वक्त में इंडस्ट्री से मिला सपोर्ट

इस पूरे मामले के बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोग राजपाल यादव के समर्थन में सामने आए हैं. एक्टर के मैनेजर गोल्डी ने SCREEN से बातचीत में बताया कि कई बड़े सितारों ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है.

उन्होंने कहा, “बहुत से लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं. सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने सपोर्ट दिया है. मैं अभी डेविड धवन के साथ कॉल पर था, उन्होंने भी मदद की. रतन नैन और वरुण धवन समेत कई लोग इस बार उनकी मदद के लिए आगे आए हैं, जिसकी राजपाल ने काफी सराहना की है.”

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते OTT पर छाएंगी साउथ की ये फिल्में, नोट कर लें रिलीज डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >