अनुपमा: क्या प्रार्थना उठाएगी खौफनाक कदम? सुसाइड की कोशिश से दहल जाएगा परिवार

अनुपमा: अनुपमा के जन्मदिन पर परिवार में खुशी का माहौल बन जाता है, जब प्रार्थना एक बेटी को जन्म देती है. सभी जश्न मनाते हैं. अनु मां और बच्ची के लिए दुआ मांगती है और परिवार को साथ बनाए रखने की कोशिश करती है.

अनुपमा: राजन शाही के सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि परी, राही को एक साड़ी दिखाती है और कहती है कि यह खास अनु के जन्मदिन के लिए है. राही साड़ी की तारीफ करती है और बताती है कि वह अनुपमा का जन्मदिन कैसे भूल सकती है. वह अपने हाथों से बनाया हुआ कार्ड भी दिखाती है. इसी बीच अनु एक सपना देखती है, जिसमें अनुज उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं देता है. वह सपने में अपने प्यार का इजहार करती है और पुराने पलों को याद करती है. तभी उसे पता चलता है कि अंश, प्रार्थना को अस्पताल लेकर गया है. यह सुनते ही वह घबराकर अस्पताल पहुंचती है.

नन्ही परी का जन्म

डॉक्टर खुशखबरी देते हैं कि प्रार्थना ने बेटी को जन्म दिया है. यह सुनते ही राही, प्रेम, परी और बाकी सभी खुशी से झूम उठते हैं. तभी राही को याद आता है कि बच्ची का जन्म भी अनु के जन्मदिन पर ही हुआ है. अनु, वसुंधरा का आशीर्वाद लेती है और कहती है कि आज का दिन उसके लिए दोगुनी खुशी लेकर आया है. वसुंधरा ताना मारते हुए कहती है कि तारीख एक होने से किस्मत एक जैसी नहीं होनी चाहिए. गौतम अपनी बेटी को देखकर भावुक हो जाता है. बच्ची गौतम की गोद में रोने लगती है, जिस पर वसुंधरा फिर तंज कसती है.

राही और प्रेम को लेकर नई बहस

बाद में वसुंधरा, अनु से कहती है कि राही को अब परिवार बढ़ाने के बारे में सोचना चाहिए. वह तर्क देती है कि पढ़ाई से क्या फायदा, आखिरकार घर-परिवार भी जरूरी है.अनु मानती है कि उसकी बात में कुछ सच्चाई है, लेकिन वह साफ कहती है कि राही और प्रेम पर कोई दबाव नहीं डाला जाएगा. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु अपना जन्मदिन मनाती है और बच्चे का स्वागत करती है. गौतम गुस्सा हो जाता है. अनुपमा गौतम को देखती है. बाद में प्रार्थना बच्चे के साथ छत से कूद जाती है.

यह भी पढ़ेंअनुपमा: शादीशुदा निकला दिवाकर, पाखी को मिला धोखा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >