Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान और अभीरा का हो गया तलाक, अपकमिंग एपिसोड में होगा जबरदस्त तमाशा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दादीसा अरमान को अभीरा के गले से मंगलसूत्र उतारने के लिए कहती है. अभीरा गुस्से में कहती है कि अरमान को सिन्दूर भी मिटा देना चाहिए.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler: समृद्धि शुक्ला, गर्विता साधवानी और रोहित पुरोहित का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में फुल ऑन ड्रामा दिखाया जा रहा है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि दादी सा को रूही और अरमान के बारे में पता चल गया है. वो परिवार वालों से कहती है दोनों की शादी का फैसला करने के लिए उन्हें थोड़ा समय चाहिए. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान तो दादी सा तलाक के पेपर्स देती है. दादी सा उन्हें बताती है कि वो दोनों आधिकारिक तौर पर तलाकशुदा हैं.


पोद्दार हाउस छोड़कर जाएगी अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दादी सा से संजय कहता है कि रूही और अरमान की शादी को छोड़कर उन्हें चारु की शादी पर ध्यान देना चाहिए. दादी कहती है कि अभीरा के घर छोड़कर जाने के बाद चारु अपने आप शांत हो जाएगी. वहीं, अभीरा घर से जाने के लिए अपना सामान बैग में रखती है. अरमान उसे बताना चाहता है कि वो रूही से पास्ट में प्यार करता था. ये बात कहने से पहले दादी सा दोनों को लिविंग रूम में बुला लेती है. दादी उन्हें बताती है कि उनका तलाक फाइनल हो गया है और अब अभीरा घर से जा सकती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अरमान-रूही का होगा रोका, अभीरा का टूटेगा दिल, ये शख्स करेगा जमकर हंगामा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अदालत में झूठ बोलेगी अभीरा, क्या उसके सामने आएगा अरमान और रूही के अतीत का सच

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या फिर से होगी इस शख्स की सीरियल में एंट्री, रोकेगा अरमान और रूही की शादी


अभीरा के गले से मंगलसूत्र उतारेगा अरमान
अभीरा कहती है कि वो अभी पोद्दार हाउस छोड़कर चली जाएगी. माधव उसे अगली सुबह जाने के लिए कहता है क्योंकि बहुत रात हो चुकी है. दादीसा अरमान को अभीरा के गले से मंगलसूत्र उतारने के लिए कहती है. अभीरा गुस्से में कहती है कि अरमान को सिन्दूर भी मिटा देना चाहिए. वहीं, अरमान को गिल्ट फील होता है कि वो अभीरा के साथ कैसा बिहेव कर रहा है. वो सोचता है कि वो इस शॉर्ट टर्म शादी को निभा नहीं पाया तो रूही के साथ पूरी जिंदगी कैसे निभाएंगा. क्या अरमान, रूही से शादी से पहले ही भाग जाएगा. क्या अभीरा को वो घर छोड़ने से रोक पाएगा. ये रिश्ता क्या कहलाता है में आगे कई सारे टर्न एंड ट्विस्ट आएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही ने अपने और अरमान के रिश्ते के बारे में विद्या को बताया, क्या अभीरा का कटेगा पोद्दार हाउस से पत्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >