Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की जिंदगी होगी तबाह, ना मिलेगा अरमान और ना रोहित, अब संजय बनेगा विलेन

ये रिश्ता क्या कहलाता है अभीरा और अरमान की सगाई होते-होते रह जाएगी. अभीरा खुद अपनी सगाई रोक देगी. वहीं, संजय, अभीरा पर एक बड़ा आरोप लगाएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होगा. रूही पोद्दार हाउस सिर्फ अरमान को पाने के लिए आई है. हालांकि पूरा परिवार इस बात से अनजान है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा कि अरमान और अभीरा की सगाई की रस्म होगी. रूही, अरमान को खोजती है, लेकिन वो उसे नहीं मिलता. अरमान आता है और सबको बताता है कि वो अभीरा से मिलने गया था. कावेरी प्यार से उसका कान पकड़ती है और उसे सब्र करने के लिए कहती है. परिवार के सारे लोग हंसने लगते है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा?

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, विद्या को रिंग देता है. रूही ये देखकर हैरान हो जाती है क्योंकि रिंग तो उसके पास है. सभी लोग डांस करते है. इस दौरान रूही रिंग खो देती है और उसे खोजने लगती है.

क्या अभीरा बताएगी फेक रिंग का सच?

अभीरा, सगाई की अंगूठी खोने से खुद को दोषी फील करती है. अभीरा जानती है अरमान ने असली रिंग की जगह नकली रिंग रख दिया है. अभीरा परिवार को सच बताने कै फैसला करती है. अभीरा, दादी सा के सामने अंगूठी खोने के बारे में बताती है. दादी सा अभीरा पर बहुत गुस्सा करती है और रूही खुश हो जाती है.

क्या अभीरा को बदनाम करने के लिए संजय ने मिलाया रूही से हाथ?

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि संजय, अभीरा पर आरोप लगाएगा कि उसने पैसों के लालच में रिंग छिपा दी. उसके बाद वो खुद कबूल कर महान बनने की कोशिश कर रही है. अभीरा ये सुनकर शॉक्ड हो जाएगी. ऐसा लगता है संजय को रूही के प्लान के बारे में पता है.

क्या रोहित ने तोड़ दिया रूही से शादी?

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान, रूही को अंगूठी चोरी होने के मामले में पकड़ लेगा. रोहित के सामने राज खुल जाएगा कि रूही अभी भी अरमान के पीछे पड़ी है और वो उससे शादी तोड़ने का फैसला करेगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा अरमान, अभीरा को कहेगा ‘लालची’, आएगा बड़ा ट्विस्ट

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में लीप आने को लेकर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन शाही के…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >