Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित का बदला रूप देख चौंका अरमान, अभीरा की गोद होगी सूनी, क्या रूही के पास जाएगा दक्ष?

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, दक्ष को लेकर पोद्दार हाउस आती है. विद्या बच्चे की नजर उतारती है. दूसरी तरफ रोहित, अरमान से उसका बच्चा वापस लौटाने की बात कहता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मनोज और कृष. अभीरा की बहादुरी की तारीफ करते हैं. दोनों कहते हैं कि अभीरा ने स्थिति को अच्छे से संभाल लिया और दक्ष को कुछ नहीं होने दिया. विद्या, दक्ष के घर आने से पहले उसकी बुरी नजर उतारती है. अरमान, विद्या को अभीरा से कोई सवाल नहीं करने के लिए कहता है. अरमान कहता है जो कुछ भी हुआ उसके बाद अभीरा को आराम की आवश्यकता है.

रोहित से सवाल पूछेगी रूही

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा के घावों पर दवाई लगाता है. दूसरी तरफ रोहित को नींद नहीं आती और उसे बेचैनी होती है. रूही उससे पूछती है कि किस बात को लेकर वह परेशान है और उसे नींद नहीं आ रही. रोहित जवाब नहीं दे पाता. रूही कहती है जिसमें भी अभीरा शामिल होती है, उसमें हमेशा समस्याएं ही आती है. रूही की बातें सुनकर रोहित और ज्यादा परेशान हो जाता है. अगली सुबह, रोहित, अरमान से अपना बच्चा वापस मांगता है.

रोहित ने अरमान के सामने मानी अपनी गलती

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रोहित के बच्चे को वापस मांगने की बात सुनकर अरमान काफी भावुक हो जाता है. अरमान उसकी मांग का विरोध करता है और कहता है अभीरा ये सच्चाई जानकर टूट जाएगी. अरमान उसे याद दिलाता है कि उसने कई बार पहले ये सच्चाई बताने के लिए कहा था, लेकिन उसने उसकी एक बात नहीं सुनी. रोहित कहता है कि दक्ष की सिर्फ रूही ही मां है. अरमान, अभीरा को सच्चाई बताने के लिए जाता है. अभीरा उससे कहती है उसने दक्ष के चेकअप के लिए डॉक्टर को घर बुलाया है. क्या अरमान, अभीरा को दक्ष के बारे में बता पाएगा. क्या रोहित वापस ले लेगा अपना बच्चा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आर्यन पोद्दार ने शो को नहीं कहा अलविदा, इस वजह से सीरियल से गायब है मंथन सेठिया

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कोमा से बाहर आते ही रूही करेगी हंगामा, क्या अपनी बहन को उसका बच्चा लौटा देगी अभीरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >