Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दक्ष को लेकर भाग जाएगा ये शख्स, रूही देगी अरमान को चेतावनी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा अभीरा ये सब बर्दाशत नहीं कर पाती और बेहोश होकर गिर जाती है. अभीरा ये बात नहीं मानती कि दक्ष, रूही का बेटा है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पूजा के दौरान अभीर, दक्ष को रूही को दे देता है. अभीरा और पूरे परिवार वाले हैरान रह जाते हैं. अभीर बताता है कि रूही ही दक्ष की असली मां है. अभीरा उससे सवाल करती है कि वह ऐसा कैसे कह सकता है. अभीर उसे इस बारे में अरमान से पूछने के लिए कहती है. अभीर कहता है कि अरमान से ये बात पूरे परिवार से छिपाई.

दादी सा ने अरमान को मारा थप्पड़

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीर बताता है कि रूही जब कोमा में थी, तब अरमान ने उसके बच्चे को ले लिया था. अभीर, रूही को अपना बच्चा लेने के लिए कहता है. अभीरा, रूही से कहती है कि वह तो दक्ष को पसंद नहीं करती है और उससे नफरत करती है. तभी नर्स आती है और सबको बताती है कि अरमान हर चीज के लिए जिम्मेदार है और उसने ही पूरे परिवार को धोखा दिया है. अरमान नर्स की बात मान लेता है और कहता है उसने ही सबकुछ किया है. वह रोहित की संलिप्तता से इनकार करता है.

दक्ष को लेकर भाग जाएगी अभीरा

अभीरा ये सब बर्दाशत नहीं कर पाती और बेहोश होकर गिर जाती है. कावेरी, अरमान की इस हरकत की वजह से उसे थप्पड़ मारती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही, दक्ष को पाकर काफी खुश हो जाती है. अभीरा ये सच स्वीकार नहीं कर पाएगी और दक्ष को लेकर भाग जाएगी. रूही को पता चलेगा कि अभीरा, दक्ष को लेकर पोद्दार हाउस छोड़कर चली गई है. वह बहुत ज्यादा गुस्सा हो जाती है. रूही, अरमान को दक्ष को लेकर आने के लिए कहेगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के लेटर से पोद्दार हाउस में मचेगा हंगामा, दक्ष की सच्चाई ये शख्स बताएगा रूही को

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में हुई अक्षरा के बेटे की एंट्री, अपने भाई के बारे में ऐसे जानेगी अभीरा, होगा हाई-वोल्टेज ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >