Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा देगी बेबी बॉय को जन्म, रूही बनेगी बेबी गर्ल की मां, इस शख्स ने की भविष्यवाणी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा को पोद्दार हाउस में बहुत प्यार मिल रहा है. इस बात को लेकर रूही को उससे जलन हो रही है. रूही, विद्या के बुने हुए स्वेटर को खराब कर देती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जा रहा है कि अभीरा की प्रेग्नेंसी का खुलासा हो चुका है. दूसरी तरफ चारु को नीरज से धोखा मिला है और उसकी सच्चाई सबके सामने आ गई है. अभीरा को सारे परिवार का आशीर्वाद मिलता है और रूही उसे इतना प्यार मिलता देख इनसिक्योर हो जाती है. उसे लगता है कि उसके बच्चे को अभीरा के बच्चे जितना प्यार घर में नहीं मिलेगा. वहीं, पोद्दार हाउस में कावेरी, अभीरा और अरमान का स्वागत करती है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा के बच्चे के लिए विद्या स्वेटर बुनती है और रूही इसे खराब कर देती है. वह कहती है अगर उसके बच्चे को कोई भी चीज पहने नहीं मिली तो अभीरा के बच्चे को भी नहीं मिलेगी. अभीरा उसे ऐसा करते देख लेती है और उसपर नाराज होती है.

रूही पर किस बात को लेकर अभीरा होगी नाराज

अभीरा, रूही पर स्वेटर खराब करने को लेकर गुस्सा होती है. अभीरा, रूही से कहती है उसके मन में उसकी मां और अब उसके अजन्मे बच्चे के लिए इतनी नफरत है. रूही कहती है कि ऐसा करने से उनके बीच सारी चीज बराबर हो जाएगी. वह उसे दर्द पहुंचाने की बात कहती है. अभीरा का सब्र खत्म हो जाता है और वह रूही पर चिल्ला देती है.

पंडित जी क्या करेंगे भविष्यवाणी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पंडित जी अभीरा और रूही के होने वाले बच्चों को लेकर भविष्यवाणी करते हैं. वह बताते हैं कि अभीरा बेबी बॉय को जन्म देगी, जबकि रूही एक बेटी की मां बनेगी. ये जानकर परिवार काफी खुश हो जाता है. हालांकि रूही को खुशी नहीं होती. रूही को ऐसा लगता है अभीरा अब पोद्दार परिवार को वारिस देगी. उसे जलन होती है और उसका दिमाग खराब हो जाता है.

Also ReadYeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में आएगा 5 महीने का लीप, परिवार करेगा अभीरा और रूही की गोद भराई की तैयारी

Also Read– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीढ़ियों से नीचे गिरी रूही, क्या पोद्दार परिवार खो देगा अपना होने वाला चिराग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >