Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. एक ओर जहां पोद्दार हाउस में तान्या-कृष के बीच बेबी प्लानिंग को लेकर बहस छिड़ेगी वहीं दूसरी ओर दर्शकों को देखने को मिलेगा कि मुक्ति और मायरा, दोनों एक ही स्कूल और हॉस्टल में रह रही हैं, और अब उनके बीच की दुश्मनी हो चुकी है. क्लास के पहले दिन ही दोनों में बेड और रूम को लेकर झगड़ा हुआ. टीचर के डांटने पर भले ही वे शांत बैठीं, लेकिन रूम में लड़ाई लगातार चलती रही.
हॉस्टल में अभीरा की चिंता
अभीरा चुपके से अपनी बेटी मुक्ति से मिलने हॉस्टल पहुंचती हैं. मुक्ति उन्हें मायरा के बारे में बताती है और कहती है कि वह बहुत अकड़ू है. अभीरा पुरानी यादों में खो जाती हैं और मुक्ति को सलाह देती हैं कि पढ़ाई पर ध्यान दे.
इसके बाद अभीरा अपने शुभचिंतक से मिलने पोद्दार हाउस आती हैं. यहां बड़ा खुलासा होता है. दादीसा अभीरा को बताती हैं कि मायरा को अरमान ने हॉस्टल भेजा है. यह सुनकर अभीरा भावुक हो जाती हैं और अपनी बेटी को देखने के लिए स्कूल चली जाती हैं. वहां जाकर वह मायरा को देखती हैं और अपने भावनाओं पर काबू नहीं रख पाती.
पोद्दार हाउस में तान्या–कृष के बीच बहस
इस बीच पोद्दार हाउस में तान्या और कृष के बीच बेबी प्लानिंग को लेकर बहस चल रही है. तान्या कहती हैं कि वह अभी बेबी नहीं चाहती, जबकि कृष का मानना है कि जब परिवार में बेबी की बात आती है तो जिम्मेदारी बड़ी बन जाती है. पूरे परिवार की मौजूदगी में यह बहस और भी तगड़ी हो जाती है. अरमान स्पष्ट करते हैं कि अगर दोनों में से कोई भी तैयार नहीं है तो बेबी नहीं होना चाहिए, क्योंकि जिम्मेदारी को हल्के में नहीं लिया जा सकता.
हाई वोल्टेज ड्रामा
इस एपिसोड में दर्शकों को हॉस्टल और घर दोनों जगह हाई वोल्टेज ड्रामा और इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिलेगा. मुक्ति–मायरा के बीच का तनाव, अभीरा के इमोशंस और तान्या–कृष की बहस ने कहानी को और रोमांचक और रियल बना दिया. यह शो दर्शकों के लिए भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों की जटिलताओं को बेहतरीन ढंग से पेश कर रहा है.
यह भी पढ़ें: मिहिर ने तोड़ा नॉयना का घमंड, घर छोड़कर जाने को हुई मजबूर
